Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेज धूप, लू और उमस... आगरा में भीषण गर्मी ने किया बेहाल, 24 घंटे बाद मानसून देगा राहत की बौछार

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 09:36 AM (GMT+05:30)

    आगरा रविवार को 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां सुबह की बारिश के बावजूद दिन में तेज धूप और रात में गर्म हवाओ ...और पढ़ें

    तेज धूप के बीच युवक व युवती। जागरण

    तेज धूप के बीच युवक व युवती। जागरण

    HighLights

    1. आगरा 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर

    2. सुबह बारिश के बाद भी दिनभर उमस और गर्म हवाएं चलीं

    3. 30 जून से मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है

    जागरण संवाददाता, आगरा। धूप, लू और उमस से रविवार को लोग परेशान रहे। दिन में तेज धूप निकलने से आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि, सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। रात को भी गर्म हवा चलती रही।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी तेज धूप निकलने के साथ लू चल सकती है। मंगलवार से मानसून की बारिश हो सकती है।

    सुबह बारिश के बाद दिन में निकली तेज धूप, उमस ने किया बेहाल

    सुबह चार से पांच बजे के बीच कमला नगर, बल्केश्वर, यमुना पार सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। वहीं, सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होती गई। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप के साथ लू चलने और उमस बढ़ने से लोग परेशान रहे। दोपहर एक बजे के बाद धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया, धूप में खड़े होने पर पसीना टपकने लगा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 42. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


    रात में भी चली गर्म हवाएं, 42. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

    प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 43. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आगरा का तापमान प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। इससे पहले शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा था और अधिकतम तापमान 43. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम सात बजे तक भी गर्मी से राहत नहीं मिली। रात में गर्म हवा चलती रही।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने जा रहा है। यहां 30 जून से मानसून की बारिश हो सकती है। बादल छाने के साथ ही चार से पांच दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है

    खबरें और भी

    गर्मी और उमस से पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत

    गर्मी और उमस से दोपहर के समय ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या कम रही। तेज धूप और उमस में ताजमहल देखने आए पर्यटकों की बेचैनी, घबराहट के साथ चक्कर की समस्या होने लगी। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। पानी का सेवन अधिक करें, जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो।

    यह भी पढ़ें- मानसून से पहले बदला यूपी में मौसम: आंधी-बारिश से राहत, 26 जिलों में लू और 38 में बिजली गिरने की चेतावनी

    प्रदेश के सबसे गर्म शहर

    प्रयागराज - 43. 4
    आगरा - 42. 6
    फतेहपुर - 42.4
    इटावा, उरई - 41.0
    अलीगढ़- 40.8

    यह भी पढ़ें- शहरवासियों का इंतजार खत्म, आज से ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंंडों की बुकिंंग शुरू

    ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण

    • शरीर का तापमान 101 फारेनहाइट से अधिक पहुंचना
    • पसीना निकलना बंद होना
    • बेहोशी आ जाना
    • हाथ पैरों में दर्द


    हीट स्ट्रोक में ये करें

    बेहोशी छाने और शरीर का तापमान बढ़ने पर मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा लपेटकर पंखे में लिटा देना चाहिए। शरीर पर पानी भी डाल सकते हैं लेकिन ठंडा पानी ना डालें, इससे शरीर का तापमान कम होने लगता है। डॉक्टर को दिखाएं।

    बचाव के लिए ये करें

    लू से बचने के लिए घर से खाली पेट न निकलें। मधुमेह और हृदय रोगियों को ज्यादा खतरा

    ताजा खाना खाएं

    नीबू शिकंजी, नारियल पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें

    चिकनाई युक्त भोजन का सेवन कम करें

    धूप से बचें। छाता लेकर निकलें

    धूप से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम का सेवन ना करें

    कंट्रोल रूम के नंबर

    05622600412, 94585 69043