विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी ट्रेनी महिला दारोगा ने ली रिश्वत, पासपोर्ट सत्यपान में एक हजार रुपये लेने पर सस्पेंड

Updated: Tue, 14 Jan 2025 07:36 AM (IST)

Agra News आगरा में पासपोर्ट सत्यापन के दौरान घूस लेने के आरोप में एक ट्रेनी महिला दारोगा और एक आरक्षी को पुलिस आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर ...और पढ़ें

Agra News: आगरा के पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़।
Agra News: आगरा के पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़।

HighLights

  1. छत्ता थाने की प्रशिक्षु महिला दारोगा
  2. लोहामंडी थाने के आरक्षी पर कार्रवाई

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: पासपोर्ट सत्यापन में घूस लेने पर छत्ता थाने की प्रशिक्षु महिला दारोगा दीप्ति रानी और लोहामंडी थाने के आरक्षी अजय बालियान को सोमवार को पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ ने निलंबित कर दिया। दोनों पर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर तीन आवेदकों से घूस मांगने का आरोप है।

पुलिस आयुक्त की फीड बैक सेल में शिकायत मिलने पर प्रशिक्षु आइपीएस आलोक राज ने जांच की थी। आराेप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सगी बहनों ने किया था पासपोर्ट के लिए आवेदन

गोकुलपुरा स्थित कंघी गली की सगी बहनों हबीबा और अफीफा ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। लोहामंडी थाने में तैनात आरक्षी अजय बालियान सत्यापन करने पहुंचे थे। आरोप है कि आरक्षी द्वारा दोनों बहनों से 400-400 रुपये घूस लेने के बाद सत्यापन किया गया।

प्रशुक्षि महिला दारोगा ने लिए एक हजार रुपये

वहीं, कृष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी के रहने वाले अवनीश कौर के पासपोर्ट का सत्यापन प्रशिक्षु महिला दारोगा दीप्ति रानी ने किया था। आरोप है कि महिला दारोगा ने एक हजार रुपये घूस ली। घर जाकर सत्यापन नहीं किया। आवेदिका की बहन और मां को 10 दिसंबर 2024 को थाने पर बुलाकर घूस ली गई। आवेदिका घर नहीं थी।

डीसीपी सूरज राय।

फीडबैक सेल ने पासपोर्ट सत्यापन के बारे में ली जानकारी

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि फीडबैक सेल ने पासपोर्ट सत्यापन की जानकारी ली। जिसमें सत्यापन के नाम पर रुपये लेने की बात सामने आयी थी। जिसकी जांच कराने पर आरोप सही पाए गए। जिसके बाद प्रशिक्षु दारोगा और आरक्षी पर निलंबन की कार्रवाई की गई। दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने दिए थे आदेश

आगरा पुलिस कमिश्नर ने फरवरी 2024 में पुलिस विभाग में सिंगल विंडो के तहत काम की जिम्मेदारी दी थी। सत्यापन की जिम्मेदारी बीपीओ को दी गई। वह ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन मिलने पर घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। पासपोर्ट का सत्यापन 15 दिन में करना होगा। इसके अलावा चरित्र सत्यापन, पुलिस सत्यापन, किराएदार का सत्यापन व कर्मचारी का सत्यापन 10 दिन में किया जाएगा। अनापत्ति प्रमाण पत्र आवेदन का निस्तारण पांच दिन में किया जाएगा। जबकि आइजीआरएस पर शिकायत मिलने पर 24 घंटे में सुनवाई होगी। लोग अधिकारियों के पास आकर भी शिकायत कर सकते हैं।

समस्या के लिए जारी किए थे ये नंबर 

  • यातायात: 9454457886
  • पर्यटन: 9454402764
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • महिला हेल्पलाइन: 1098
  • साइबर हेल्पलाइन: 1930
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • घूस मांगने पर यहां करें शिकायत
  • पुलिस आयुक्त: 9454400246
  • अपर पुलिस आयुक्त: 9454400376
  • डीसीपी सिटी: 9454401007
  • डीसीपी पूर्वी: 9454401010
  • डीसीपी पश्चिमी: 9454401009 

ये भी पढ़ेंः गोल्ड डायमंड होटल के रूम में रंगरेलियां मनाते मिले युवक-युवतियां, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने लड़कों को भेजा जेल

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी के 35 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे में फिर बारिश...