विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: ‘नाला’ पर मनाएंगे मैरिज एनिवर्सरी, जरूर आना माननीय और साहब; आखिर क्यों इस जिले के लोगों को कार्ड छपवा कर लिखवाना पड़ा

Updated: Sun, 04 Feb 2024 07:16 AM (IST)

Agra News पुष्पांजलि होम्स निवासी श्री भगवान अपनी पत्नी उमा संग करेंगे सांकेतिक आयोजन l क्षेत्र में प्रसारित किया ई-कार्ड जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ...और पढ़ें

Agra News: कार्ड पर लिखा शादी की वर्षगांठ नाला पर मनाएंगे।
Agra News: कार्ड पर लिखा शादी की वर्षगांठ नाला पर मनाएंगे।

HighLights

  1. जलभराव, गंदगी के ढेर, टूटी-उखड़ी सड़कों से परेशान
  2. दो दर्जन कालोनियों के निवासियों का अनूठा प्रदर्शन

जागरण टीम, (मुन्नालाल शर्मा), फतेहाबाद। टूटी-उखड़ीं सड़कें, जलभराव और गंदगी। समस्याएं तो आम जैसी ही हैं लेकिन समाधान की मांग करने का तरीका नया है। शिक्षित हैं इसलिए हंगामा, नारेबाजी और घेराव तो कर नहीं सकते।

इसलिए जलभराव से नाला बनी सड़क पर ही अनूठे तरीके से प्रदर्शन करने की ठानी है। यहां पर चार फरवरी यानी रविवार को एक दंपती ने शादी की सांकेतिक वर्षगांठ मनाने का आयोजन किया है। इसमें सहभोज भी होगा। इसके लिए क्षेत्रीय निवासी अपने-अपने घर से खाना लाएंगे और आयोजनस्थल पर सहभोज करेंगे। इस आयोजन का ई कार्ड प्रसारित किया गया है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भेजा कार्ड

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भेजा गया है। उन्हें मैसेज किया गया है कि जरूर-जरूर आना। एक्स(ट्विटर) पर पीएम, सीएम को टैग करते हुए भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। बरौली अहीर ब्लाक क्षेत्र की दो दर्जन से ज्यादा कालोनियों के लोगों को ये कदम उठाने की जरूरत अचानक नहीं पड़ी। विकसित हो रही कालोनियों के प्राकृतिक वातावरण ने इतना मोहित किया कि लोगों ने यहां अपने सपनों का आशियाना बना लिया। देखते ही देखते यहां कालोनियों की कतारें विकसित हो गईं। हजारों परिवारों से पूरे क्षेत्र में चहलपहल हो गई। पिछले आठ महीनों से समस्याओं ने कब्जा कर लिया।

ये भी पढ़ेंः UP News: अवैध निर्माण का वीडियो वायरल, महापौर ने अपने घर का चबूतरा तोड़ा; पढ़ें पूरा मामला

नगला कली- रजरई रोड पर मारुति प्रवाशम के गेट नंबर तीन के पास सड़क नाला बन गई है। आठ माह से यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। सेमरी, नौबरी, पुष्पांजलि होम्स, पुष्पांजलि ईको सिटी पुष्पांजली, एनआरआई सिटी समेत 30 से अधिक कालोनियों के लोगों के लिए यह मुख्य मार्ग है। अब वे लोग करीब दो किलोमीटर चक्कर लगाकर अन्य मार्गों से कालोनी में जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi News: डाबरी के एक घर से तीन लोगों की बॉडी बरामद, खून से लथपथ था शव; हत्या या आत्महत्या को लेकर संशय

स्थानीय निवासियों ने समस्या समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार की। अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटे। लेकिन, किसी ने नहीं सुनी। रविवार को पुष्पांजलि होम्स कालोनी निवासी श्रीभगवान शर्मा अपनी पत्नी उमा के साथ शादी की वर्षगांठ मनाएंगे। इसके लिए आयोजन स्थल बनाया है जलभराव से नाला बन चुका रजरई मार्ग। इस दौरान समस्त कालोनियों के लोग और आसपास के गांव वाले भी सहभागिता करेंगे।

ये कालोनियां भी हैं प्रभावित

नगला कली, रजरई, सेमरी, नौबरी, पुष्पाजंलि होम्स, पुष्पांजलि ईको सिटी, पुष्पांजलि एनआइआर, मारुति प्रवासम क्लाउड वैली, गोविंद नगर, ओमश्री ग्रीन होम्स, सांई आंगन, गायत्री उपवन, शिव गंगा रेजीडेंसी, पुष्पांजलि किंग स्ट्रीट, विमल सिटी, खुशहाल गार्डन, नालंदा टाउन, साक्षी गार्डन कालोनी, रक्षा विहार, एनआरआइ सिटी, बजट हाउस, विष्णु विहार, मधुवन सिटी, कुशल गार्डन, गायत्री मधुवन सिटी, रायल किंग्स स्ट्रीट।

ये है निमंत्रण कार्ड वेडिंग सेरेमनी

श्रीभगवान शर्मा और उमा शर्मा lस्थान: पुष्प द्वीप (लक्षदीप और मालदीव से भी अच्छी) कार्ड में दर्शाए गए मुख्य आकर्षण lरोड पर बहता हुआ नाला। टूटी हुई सड़कें। गिरी हुई टंकी। कूड़े का पहाड़। उफनता हुआ सीवर। अंधेरी गलियां। बिकते हुए मकान। आयोजन के स्वागोत्सुक lसंपूर्ण वोटर: नगला कली, पुष्पाजंलि होम्स, पुष्पांजलि ईको सिटी, पुष्पांजलि एनआइआर, रजरई, सेमरी, नौबरी, मारुति प्रवासम क्लाउड वैली, गोविंद नगर, ओमश्री ग्रीन होम्स, सांई आंगन, पुष्पांजलि किंग स्ट्रीट, विमल सिटी, खुशहाल गार्डन, नालंदा टाउन गायत्री उपवन, शिव गंगा रेजीडेंसी

समस्या का समाधान होने तक करेंगे प्रदर्शन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुझे अपनी टीम ने साथ क्षेत्रीय कालोनियों मे घर-घर जाने के लिए मौका मिला था। जो समस्या हमारी कालोनी पुष्पांजलि होम्स मे थी। वहीं समस्याएं दूसरी कालौनी मे देखने को मिलीं। शिक्षित होने के कारण हम लोग आंदोलन नहीं कर सकते हैं। इसलिए हम सबने समस्या समाधान के लिए इस तरह से प्रदर्शन करने की रूपरेखा बनाई। समस्या दूर होने तक इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। श्रीभगवान शर्मा

नगला कली व रजरई रोड पर एडीए द्वारा कोई कालोनी विकसित नहीं की गई है। वहां प्राइवेट कालोनियां हैं। उनका बाह्य विकास शुल्क जमा है या नहीं, यह चेक कराया जाएगा। अगर बाह्य विकास शुल्क में धनराशि होगी तो काम कराया जाएगा। चर्चित गौड़, एडीए उपाध्यक्ष

अब तो सुन लो

स्थानीय लोग मिले थे। उनकी समस्या को देखते हुए एडीए के अधिकारियों और जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया था। अधिकारियों ने समस्या समाधान को आश्वासन भी दिया था। सड़क और नाला निर्माण कराने को प्रयास किए जा रहे हैं। बेबीरानी मौर्य, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री

ग्रामीणों और कालोनीवासियों से समस्या के बारे में पूरी जानकारी लेकर समाधान कराएंगे। जिस विभाग से कार्य हो सकते होंगे, कराए जाएंगे। राजकुमार चाहर, सांसद फतेहपुर सीकरी