140 KM से दौड़ती क्रेटा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी: दिल्ली से बलिया जा रहे तीन लोगों की मौत, दो घायल
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के पास एक तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस ...और पढ़ें
HighLights
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार पलटी।
हादसे में तीन कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग सुरक्षित हैं।हादसा शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे हुआ।
दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार को यशवंत पुत्र संजय तलवार निवासी दुर्गा पार्क, थाना डाबरी, दिल्ली चला रहे थे। कार में उनके साथ जयप्रकाश, चंद्रकांत, भूपेंद्र सिंह और कपिल सिंह समेत कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस का कहना है कि क्रेटा कार की स्पीड करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थीी।
तीन की मौके पर हुई मौत
बताया गया कि तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर के एमबीसीबी से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बहुत तेजी से उछली और उसमें सवार जयप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, कपिल सिंह डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एलएचएस की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में जा गिरे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए युवक।
दो लोग घायल
सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आगरा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक यशवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- पहले कुर्सी पर बैठाया फरियादी, फिर अधिकारी से सामना कराकर दूर कराई समस्या, IAS एम अरूणमोली की एटा में नई पहल
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
