Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबल नदी में 50 फीट गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरी स्विफ्ट डिजायर कार, युवक की मृत्यु

    By Satyendra Kumar Dubey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 12 Feb 2026 08:37 PM (IST)

    आगरा के बासौनी क्षेत्र में त्रिन्नेतपुरा गांव के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार चंबल के बीहड़ों में 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस ह ...और पढ़ें

    चंबल नदी।

    चंबल नदी।

    HighLights

    1. हादसे में चालक अलकेश सिंह की मृत्यु हुई।

    2. पुलिस मामले की जांच में जुटी, तेज रफ्तार कारण।

    संवाद सूत्र, जागरण-बाह (आगरा)। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव त्रिन्नेतपुरा के पास गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर चंबल के बीहड़ों में करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

    इंस्पेक्टर सतेंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि त्रिन्नेतपुरा गांव से करीब एक किलोमीटर आगे एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार गहरी खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी।

    कार के पास ही चालक अलकेश सिंह (30) पुत्र हीरा सिंह तोमर निवासी सहास का पुरा, थाना नगरा पोरसा (मध्यप्रदेश) मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

    इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे पशु चराने गए लोगों ने कार को तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर खाई में गिरते देखा था।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक चालक की मृत्यु हो चुकी थी। बताया गया है कि मृतक जयपुर (राजस्थान) में नौकरी करता था।

    गुरुवार को वह अपनी पत्नी अमृता, पांच वर्षीय पुत्र डुग्गू व एक वर्षीय आरव को आगरा स्थित ससुराल छोड़कर अपने गांव जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बीहड़ों के खतरनाक मार्ग को हादसे का कारण माना जा रहा है।