विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को धमकी, दाे महीने बाद कराया मुकदमा

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Updated: Tue, 19 May 2026 09:00 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में आगरा के हरीपर्वत थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन।

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन।

HighLights

  1. अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी।

  2. आगरा के हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, आगरा। सपा से राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को मोबाइल पर अज्ञात युवक द्वारा मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने मामले की शिकायत डीजीपी से की थी। मामले में हरीपर्वत थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने बताया कि पांच मार्च की सुबह 11:21 और 11:22 बजे अज्ञात नंबर से वीडियो और मैसेज भेजा गया। जिसमें एक युवक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिछड़ों और मजबूरों की आवाज उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

उक्त नंबर से पहले भी उन्हे वाट्सएप काल और संदेश भेजकर धमकाया जा चुका था। उन्होंने धमकी देने वाले की वाट्सएप डीपी और मैसेज के स्क्रीन शाट लेकर डीजीपी से शिकायत की थी।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के बारे में पता किया जा रहा है।