विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Silver Price: चांदी के रेट में आई बड़ी गिरावट, सोना भी लुढ़का; ट्रंप टैरिफ का दिखा असर

Updated: Mon, 07 Apr 2025 02:47 PM (IST)

Gold Silver Price चांदी हाजिर में भाव 88 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। सोने के मूल्यों में भी दो हजार रुपये की गिरावट आई है जिससे हाजिर में ...और पढ़ें

टैरिफ और रूस-यूक्रेन युद्ध से अस्थिरता, चांदी के मूल्य धड़ाम
टैरिफ और रूस-यूक्रेन युद्ध से अस्थिरता, चांदी के मूल्य धड़ाम

HighLights

  1. दो दिन में चांदी 12 हजार रुपये टूटकर हाजिर में पहुंची 88 हजार प्रति किलोग्राम
  2. सोने के मूल्यों में भी दो हजार रुपये की आई गिरावट, 88 हजार रुपये पहुंचा प्रति 10 ग्राम

जागरण संवाददाता, आगरा। अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाना और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर फैली अनिश्चिता के कारण बाजार में हलचल है। इसका असर सीधा सोना और चांदी पर भी पड़ा है। सोने के मूल्य में गिरावट आई है तो चांदी दो दिन में ही धड़ाम हो गई। बुधवार को टैरिफ लागू होते के बाद गुरुवार से चांदी के मूल्य में साढ़े पांच हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई।

वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भी बाजार में इतनी ही गिरावट आने से हलचल तेज हो गई। चांदी का मूल्य हाजिर में 91600 रुपये और एमसीएक्स पर 88200 रुपये हो गया है। वहीं सोने के मूल्यों में भी दो हजार रुपये की गिरावट आई, जिससे हाजिर में मूल्य 91500 और एमसीएक्स पर 88150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मूल्यों में आई अस्थिरता के बीच अब सोमवार को बाजार खुलने का इंतजार है।

अमेरिका द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध में समझौते प्रयासों को झटका मिलने से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। वहीं इसी बीच दो अप्रैल से अमेरिका ने सभी देशों पर टैरिफ लगा दिया है, जिससे बाजार में बड़ी हलचल हुई और शेयर बाजार धड़ाम होने के साथ ही चांदी, सोने के मूल्यों में भी गिरावट आ गई है।

बाजार में घबराहट का माहौल

कारोबारी बताते हैं कि अमेरिका के टैरिफ से वैश्विक बाजार में घबराहट थी। सट्टा बाजार गरमाया हुआ था, जिससे मूल्यों में गिरावट आई है। बाजार में अस्थिरता के बीच चांदी का एमसीएक्स पर शुक्रवार को मूल्य 88 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर ठहरा, लेकिन ये एक बार गोता खाकर 86250 रुपये तक पहुंच गई थी। खरीद करने वालों में असमंजस थी तो बुलियन बाजार भी थम सा गया था। अब बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सहालग के ठीक पहले दोनों धातुओं के मूल्यों में आई गिरावट ग्राहकों के लिए अवसर पैदा हुए हैं।

दीपावली और होली पर आया था उछाल

चांदी के मूल्यों ने ऐसी रफ्तार पकड़ी थी कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दीपावली पर मूल्य 101000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचे थे, जिससे आल टाइम हाई हो गए थे। इसके बाद गिरावट आई और 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक चांदी मूल्य घूमता रहा। होली से ठीक एक दिन पहले मूल्यों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी और 2150 रुपये की उछाल के साथ एमसीएक्स पर मूल्य 101300 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं हाजिर का मूल्य 101000 रुपये, 1250 रुपये की वृद्धि से प्रति किलोग्राम पहुंच गया था।

एक नवंबर

हाजिर, 99500

एमसीएक्स, 101000

15 नवंबर

हाजिर, 91950

एमसीएक्स, 90900

एक दिसंबर

हाजिर, 92100

एमसीएक्स, 92200

15 दिसंबर

हाजिर, 92200

एमसीएक्स, 92400

एक जनवरी

हाजिर, 89000

एमसीएक्स, 88500

15 जनवरी

हाजिर, 91400

एमसीएक्स, 92500

एक फरवरी

हाजिर, 94500

एमसीएक्स, 94600

15 फरवरी

हाजिर, 97600

एमसीएक्स, 98000

एक मार्च

हाजिर, 96350

एमसीएक्स, 94400

15 मार्च

हाजिर, 101000

एमसीएक्स, 101300

30 मार्च

हाजिर, 101850

एमसीएक्स, 100260

एक अप्रैल

हाजिर, 102200

एमसीएक्स, 100050

5 अप्रैल

हाजिर, 91000

एमसीएक्स, 88200

ये भी पढ़ेंः प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ से लटका प्रेमी; 6 घंटे तक शव के पास बैठकर रोती रही लड़की

ये भी पढ़ेंः दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर फिर लगी रोक, मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने किया ऐलान

चांदी की चमक में एक दिन बड़ा अंतर आया है। दो दिन में 12 हजार रुपये मूल्य घटना अमेरिका द्वारा नया टैरिफ और युद्ध को लेकर अनिश्चिता बड़ा कारण हैं। शेयर बाजार के गिरने से भी बाजार पर बड़ा असर पड़ता है। ब्रजमोहन रैपुरिया, अध्यक्ष, आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन

टैरिफ का बुलियन बाजार पर सीधा असर नहीं है, लेकिन शेयर बाजार धड़ाम होने से बाजार पर असर पड़ा है। सोने के मूल्यों में गिरावट आई है, जबकि चांदी सोने के पीछे चलती है। इसलिए दोनों के मूल्यों में गिरावट है। ये ग्राहकों के लिए अवसर का समय है। आनंद प्रकाश, आभूषण ज्वेलर्स, एमजी रोड