विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: पुलिस बनी देवदूत, जलते सिलेंडर को घर से निकाल बचाई परिवार की जान, लोगों ने किया सम्मान

By Munna Lal SharmaEdited By: Tanu Gupta
Updated: Wed, 19 Oct 2022 01:37 PM (IST)

Agra News फतेहाबाद कस्बे की घटना सुबह चाय बनाते समय लगी थी आग। सहासी पुलिस टीम का कस्बावासियों ने किया जोरदार स्वागत। सिलेंडर फट जाता तो आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो जाते और जनहानि हो सकती थी।

​​​​​Agra news: फतेहबाद कस्बे में परिवार की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान करते स्थानीय लोग।
​​​​​Agra news: फतेहबाद कस्बे में परिवार की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान करते स्थानीय लोग।

आगरा, जागरण टीम। बुधवार सुबह कस्बा फतेहाबाद में गैस सिलेंडर में आग लगने से मौहल्ले में अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने की मोहल्लावासियों ने प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव और पीआरवी की गाड़ी पहुंची। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला। कस्बावासियों ने थाने में पहुंच कर पुलिस टीम का जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ेंः Crackers For Diwali: आतिशबाजी के लिए नियम इस बार कड़े, मिले ये पांच याैगिक मिले तो कार्यवाही होना है तय

पुलिस वालों ने दिखाई दिलेरी

बुधवार सुबह लगभग छह बजे राजपूत मोहल्ला फतेहाबाद निवासी मुन्नी देवी पत्नी रूस्तम सिंह अपने घर की रसोई में चाय बनाने के लिए पहुंची। गैस सिलेंडर लीक होने के कारण जैसे ही माचिस को जलाया गया तभी गैस सिलेंडर मे आग लग गई। आग की सूचना मोहल्ले में फैल गई। लोग दौड़ पडे़। तमाम कोशिशों के बाद आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव पीआरवी 27 के उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र और चालक बच्चू सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पहले स्थिति को देखने के बाद पुलिस ने एक सरिया लेकर गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। जैसे ही सिलेंडर को बाहर निकाला तो मोहल्ले के लोगों ने दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए कहा गया। तब पुलिस ने गैस सिलेंडर को नाले में उलटा कर देने से आग बुझाई गई। घटना के बाद मोहल्लावासियों ने थाने पहुंच कर पुलिस टीम का जोरदार स्वागत किया। मोहल्लावासियों ने बताया कि गैस सिलेंडर मे आग लगने से लोगों मे भय व्याप्त हो गया। अगर सिलेंडर फट जाता तो आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो जाते और जनहानि हो सकती थी। स्वागत करते करने वालों में पप्पू उपाध्याय, देवेंद्र पाठक, अंकित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, देवक श्रीवास्तव आदि थे।

यह भी पढ़ेंः UP Board Exams 2023: बाहरी विद्यार्थी हो जाएं सावधान, यूपी बोर्ड में इस बार आवेदनों पर रहेगी विशेष नजर