Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oil Pulling Benefits: तेल से कुल्ला करने से दूर हो सकती हैं शरीर की ये 7 समस्याएं, लेकिन बरतें सावधानियां भी

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 12:41 PM (GMT+05:30)

    Oil Pulling Benefits नारियल का तेल ऑलिव ऑयल सरसों का तेल और तिल का तेल से कुल्ला करना सेहत के लिए है फायदेमंद। योगा काउंसलर एवं थेरेपिस्ट डॉ हर्षिता प ...और पढ़ें

    आयल पुलिंग के बारे में जानकारी देतीं योगा थेरेपिस्ट।
    आयल पुलिंग के बारे में जानकारी देतीं योगा थेरेपिस्ट।

    आगरा, तनु गुप्ता। पानी से कुल्ला न आमताैर पर सभी को पता भी है लेकिन तेल से कुल्ला करना अपने आप में ही अलग लगता है। जी हां, तेल से कुल्ला करने की बात जितनी अलग है उतनी ही फायदेमंद भी है। तेल से कुल्ला करने के एक नहीं कई फायदे हैं। योगा काउंसलर एवं थेरेपिस्ट डॉ हर्षिता पोपटानी के अनुसार ये प्रक्रिया प्राचीन काल की है। पुराने समय में लोग तेल से कुल्ला करके शरीर की कई समस्याओं को दूर करते थे। आयुर्वेद में भी इसे करने की सलाह दी जाती है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सुबह उठकर ऑयल पुलिंग करती हैं। इससे उनको फायदे भी हुए हैं।

    तेल से कुल्ला करने के एक नहीं कई फायदे हैं। ये प्रक्रिया प्राचीन काल की है। इसे नियमित रूप से सही तरीके से करने पर आपको कई फायदे मिल सकते हैं।

    इन तेलों से करें ऑयल पुलिंग

    नारियल का तेल

    ऑलिव ऑयल

    सरसों का तेल

    तिल का तेल

    कैसे करें ऑयल पुलिंग या तेल से कुल्ला?

    आपको सुबह उठकर खाली पेट पालथी मारकर बैठ जाएं। इसके बाद उपरोक्त बताए किसी भी एक तेल को अपने स्वादानुसार या आवश्यकतानुसार लें। एक या डेढ़ चम्मच तेल मुंह में लेकर कुल्ला करें। इसको आप कम से कम 15-20 मिनट तक करें।

    कुल्ला करते वक्त आप तेल को 15 से 20 मिनट के बाद ही बाहर निकालें, बीच-बीच में ना थूकें और ना ही निगलें। उसके बाद आप तेल को कुल्ला करने पर ब्रश कर सकते हैं। ये प्रक्रिया आप दिन में दो बार या सप्ताह में 5-7 बार कर सकते हैं।

    इन समस्याओं से पाएं निजात

    अगर आप नियमित रूप से ऑयल पुलिंग करते हैं तो आपको फायद मिल सकता है। ये एक नेचुरल तरीका है इसलिए लंबे समय तक इसका प्रयास करें। कई लोगों का यह भी कहना है कि इससे जल्दी ही रिजल्ट दिखाई देते हैं।

    खबरें और भी

    1.बेकार बैक्टिरिया को मारने का काम करता है।

    2.बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार है।

    3.मुंह की बदबू दूर होती है।

    4.पायरिया जैसी समस्या से निजात मिलती है।

    5.मसूड़ों की सूजन दूर होती है।

    6.सूखे मुंह से निजात दिलाता है ऑयल पुलिंग।

    7.शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में मददगार है।

    ऑयल पुलिंग करते समय बरतें ये सावधानी

    ऑयल पुलिंग करते समय गलती से भी तेल को नहीं निगलें, क्योंकि इसमें बहुत सारे बैक्टीरियां होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा शुद्ध तेल का इस्तेमाल करें। बच्चों को भूलकर भी ऑयल पुलिंग न कराएं। अगर आपको तेल से किसी तरह की एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ न करें।