टेबल टेनिस का राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश सिंह हॉस्टल से लापता, स्मार्ट कैमरों से तलाश कर रही आगरा पुलिस
राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह आगरा के एकलव्य स्टेडियम हॉस्टल से लापता हो गए हैं। स्वजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी ...और पढ़ें

HighLights
राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह आगरा हॉस्टल से लापता।
स्वजनों ने हॉस्टल में मारपीट का आरोप लगाया है।
पुलिस स्मार्ट सिटी कैमरों की मदद से तलाश कर रही।
जागरण संवाददाता, आगरा। एकलव्य स्टेडियम के हॉस्टल से टेबल टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वंश सिंह शुक्रवार सुबह लापता हो गए। तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लगने पर स्वजन ने शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने का प्रयास किया तो वह खराब मिले। खिलाड़ी का पता लगाने को पुलिस स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। वहीं, स्वजन ने हॉस्टल में पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
एकलव्य स्टेडियम का मामला, छात्रावास के कैमरे मिले खराब
शाहगंज के नगला छऊआ निवासी शैलेश सिंह ने बताया कि पुत्र वंश सिंह चार वर्ष से एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास में रहकर टेबल टेनिस का सीख रहे हैं। वह अंडर-17 स्तर की राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका है। कई पुरस्कार जीत चुका है। उनका बड़े पुत्र ध्रुव भी स्टेडियम में ही खेलना सीखे हैं, वह भी राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। गुरुवार की शाम को स्टेडियम से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा की कॉल आई। पुत्र के झगड़ा करने की बात कहकर छात्रावास से हटाने की कहा।
पिता ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने खुद के ड्यूटी पर होने की बताकर पुत्र ध्रुव को छात्रावास भेजा। वहां शुक्रवार को पुत्र को ले जाने की कहकर लौटा दिया गया। वह शुक्रवार सुबह छात्रावास पहुंचे। वहां बताया गया कि वंश सिंह सुबह पांच बजे कहीं निकल गए हैं, उनसे स्कूल में जाकर पता करने को कहा।
यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार से पहले आगरा ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, भारी वाहन प्रतिबंधित; इन रास्तों का करें प्रयोग
यह भी पढ़ें- UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; तराई सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
स्वजन लगा रहे मारपीट का आरोप, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं प्रतिभाग
स्कूल पहुंचे तो पता चला कि पुत्र वहां नहीं आया है। सदर पुलिस से शिकायत करने पर वह जांच करने छात्रावास पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह बंद मिले।
खबरें और भी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के कैमरों को चेक कर रही है। खिलाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।