नाना पाटेकर का निराला अंदाज रहेगा याद, फैंस को बनाते रहे दीवाना, चंबल घाटी में कर गए थे हॉरर फिल्म की शूटिंग
दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे अभी हाल ही में धौलपुर के चंबल बीहड़ों ...और पढ़ें
संवाद सूत्र, धौलपुर। एक मच्छर...। नाना पाटेकर की फिल्म का ये डायलॉग न केवल उस समय चर्चित हुआ, बल्कि गाहे-बगाहे आज भी लोगों की जुबान पर आ जाता है। हाल ही में नाना पाटेकर की वेब सीरीज आने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने अभिनय पर तालियां बटोरीं थीं। पांच दशक तक बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता के निधन पर फैंस स्तब्ध हैं।
नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वे अपने घर में सुबह 5.20 बजे बेहोश मिले थे। डॉक्टर्स ने सीपीआर के जरिए उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। नाना के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस शोक में डूबे हैं।
इसी साल मई में नाना पाटेकर धौलपुर में फिल्म शूटिंग के सिलसिले में आए थे। नाना पाटेकर यहां भी उसी निराले अंदाज में नजर आए। चंबल नदी के बीहड़ में शूटिंग देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था।
बीहड़ में रहस्यमयी भूत बंगला और डरावनी गुफा का सेट आने वाली हॉरर फिल्म शक्ति शालिनी के लिए तैयार किया गया था। फिल्म के कुछ दृश्य ग्वालियर में फिल्माए गए। बीहड़ में शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया।
नाना पाटेकर काले कपड़ों में तांत्रिक बन नवजात को गोद में लिए हुए दिखे। बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ लुक अलग ही था। इस फिल्म में सैंयारा फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा भी हैं। अनीत की भूमिका के बारे में बताया गया है कि वह डबल रोल में होंगी। उनकी भूमिका स्कूली छात्रा के रूप में भी होगी। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं।
स्त्री, भेड़िया, मुंज्या, स्त्री 2 और थम्मा जैसी फिल्मों के साथ उनका नाम सफलतापूर्वक जुड़ा हुआ है। अभी यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। नाना के निधन के बाद अब यह उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई है। दर्शक इस फिल्म को देखना चाहेंगे।
