Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लापता महिला की तलाश में पिनाहट पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस, चंबल नदी के घाट पर मिली चप्पल

    By Satyendra Kumar Dubey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 21 Mar 2026 08:28 PM (IST)

    मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की एक महिला पति से विवाद के बाद लापता हो गई। महुआ थाना पुलिस परिजनों के साथ उसकी तलाश में पिनाहट (आगरा) पहुंची है। पुलिस सीस ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मध्यप्रदेश की महिला पति से विवाद के बाद लापता।

    2. महुआ पुलिस परिजनों संग पिनाहट में कर रही तलाश।

    संवाद सूत्र, पिनाहट (आगरा)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र की एक महिला के लापता होने के बाद महुआ थाना पुलिस उसकी तलाश में पिनाहट पहुंची। पुलिस ने स्थानीय पुलिस व परिजनों के साथ कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

    श्रीमती पत्नी उमाशंकर निवासी खुडो थाना महुआ जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) का शुक्रवार तड़के करीब चार बजे पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल आई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    महुआ थाना पुलिस परिजनों के साथ पिनाहट पहुंचकर बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में महिला कस्बे की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं चंबल घाट पर महिला की चप्पल मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

    महिला का भाई भानु किशोर भी पुलिस के साथ मौजूद रहकर सीसीटीवी कैमरों की जांच में सहयोग कर रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

    खबरें और भी