Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri: बटेश्वर में प्राचीन शिवालय पर जलाभिषेक की तैयारियां पूरी, कांवड़ियों ने डाला डेरा

    By Satyendra Kumar Dubey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 14 Feb 2026 07:33 PM (IST)

    बटेश्वर (आगरा) में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोरों से गंगाजल लेकर कांवड़ियों ने डेरा डाल दिया है, रविवार मध्यरात्रि से जलाभिषे ...और पढ़ें

    बटेश्वर में शुक्रवार रात से ही कांवड़िये पहुंचने लगे हैं।

    बटेश्वर में शुक्रवार रात से ही कांवड़िये पहुंचने लगे हैं।

    HighLights

    1. सोरों से आए कांवड़ियों ने मंदिर परिसर में डेरा डाला।

    2. रविवार मध्यरात्रि से जलाभिषेक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

    संसू,जागरण-बटेश्वर (आगरा)। शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रसिद्ध शिव मंदिर श्रृंखला में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।

    सोरों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में डेरा डाल दिया। रविवार मध्यरात्रि से जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में लग गए हैं।

    मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और विशेष पूजा व्यवस्थाओं के साथ शिवरात्रि पर्व को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है।

    उपजिलाधिकारी बाह संतोष शुक्ला व एसीपी बाह हरे कृष्णा शर्मा ने भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यमुना घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोताखोरों की तैनाती कर दी गई है।

    घाट क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। वाहन पार्किंग की व्यवस्था वन चेतना केंद्र के पास निर्धारित की गई है। जाम की स्थिति से बचने के लिए बड़े वाहनों को पार्किंग स्थल के पास ही रोका जा रहा है।

    बटेश्वर और आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पैदल मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

    इस दौरान चौकी इंचार्ज बरेश्वर इंद्रकुमार, व चौकी इंचार्ज नोरंगी घाट आसेन्द्र सिंह, मन्दिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने व्यवस्थाएं संभाली। मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी के अनुसार शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बढ़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि मध्यरात्रि से विधिवत जलाभिषेक आरंभ होगा और पूरे दिन पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहेगा। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    खबरें और भी