विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow Murder: सनकी मिजाज का है अरशद, मां-बहन से अक्सर होती थी लड़ाई; पड़ोसियों ने खोले हत्याकांड के राज

Updated: Wed, 01 Jan 2025 11:41 AM (IST)

Lucknow Murder Case उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। बेटे ने मां और अपनी चार बहनों की एक होटल में हत्य ...और पढ़ें

Lucknow Murder: पड़ोसियों ने खोले लखनऊ हत्याकांड के राज
Lucknow Murder: पड़ोसियों ने खोले लखनऊ हत्याकांड के राज

HighLights

  1. अजमेर की बोलकर परिवार के साथ गया था अरशद
  2. परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्या से इस्लाम नगर के लोग स्तब्ध
  3. इस्लाम नगर टेढ़ी बगिया से 18 दिसंबर को गया था परिवार

जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में होटल में बेटे अरशद द्वारा अपनी मां और चार बहनों की हत्या की जानकारी बुधवार सुबह बस्ती के लोगों को हुई। परिवार के पांच लोगों की सामूहिक हत्या से बस्ती के लोग स्तब्ध हैं।

बस्ती के लोगों ने बताया कि अरशद परिवार के साथ 13 दिन पहले अजमेर की बोलकर गया था। पिता बदर और बेटे अरशद का बस्ती वालों से व्यवहार अच्छा नहीं था। आए बस्ती वालाें से उनका झगड़ा होता रहता था।

परिवार की महिलाओं से अक्सर होता था विवाद

पड़ोसी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि अरशद और उसके पिता कपड़ों की फेरी लगाते थे। परिवार की महिलाओं से पिता-पुत्र का विवाद होता रहता था। पारिवारिक मामला होने के चलते बस्ती के लोग हस्तक्षेप नहीं करते थे। पिता-पुत्र के झगडालू स्वभाव का होने के चलते बस्ती वालों उनके परिवार से कम ही संपर्क रखते थे। बस्ती के मोहम्मद इस्लाम और बाबू खां ने बताया कि परिवार 18 दिसंबर को मकान पर ताला लगाकर गया था। उस समय मुहल्ले के लोगों को बताया था कि वह अजमेर जा रहे हैं।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने परिवार के लोग अरशद के घर के बाहर जुट गए। लाेग लखनऊ में परिवार के लोगो की हत्या के बारे में जानना चाहते थे। उनके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करने लगे। एत्माद्दौला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिवार के यहां रहने वाले रिश्तेदाराें के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

आधी जमीन बेच आधे में बनाया गया था दुकान

बस्ती के लाेगों ने बताया कि परिवार के पास 100 वर्ग गज का भूखंड था। पिता-पुत्र ने आठ महीने पहले आधा हिस्सा बेचकर बाकी 50 गज में मकान बनवाया था।

पड़ोसी दुकानदार से आठ दिन पहले हुआ था विवाद

पिता-पुत्र का दो सप्ताह पहले बस्ती के दुकानदार आफताब से बिजली के मीटर को लेकर विवाद हो गया था। उस समय दुकानदार के 112 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस पहुंची थी। तब मामला शांत हाे गया था। आफताब द्वारा कोई तहरीर नहीं देने पर विवाद हुआ था।

डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया

आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन हत्याकांड से दहला लखनऊ, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; बेटे ने क्यों की मां-बहन की हत्या?