विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPT20 Season 4 : काशी रुद्रास की टीम में शामिल हुए 6 नए खिलाड़ी, ऑलराउंडर मोहम्मद शारिम को 17.50 लाख में खरीदा

Published: Sat, 25 Jul 2026 06:07 PM (IST)

काशी रुद्रास ने यूपीटी20 सीजन 4 के लिए आगरा में हुई नीलामी के बाद अपना 18 सदस्यीय स्क्वाड पूरा कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. काशी रुद्रास ने यूपीटी20 सीजन 4 के लिए स्क्वाड पूरा किया।

  2. मोहम्मद शारिम 17.50 लाख में सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

  3. दो बार की चैंपियन टीम में छह नए खिलाड़ी शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, आगरा। यूपीटी20 (UPT20) के चौथे सीजन के लिए आगरा में आयोजित नीलामी के बाद दो बार की चैंपियन काशी रुद्रास ने अपनी 18 सदस्यीय टीम पूरी कर ली है। डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्रास ने अपने 12 खिलाड़ियों के मुख्य कोर को बरकरार रखते हुए नीलामी में 6 नए खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा। काशी रुद्रास ने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर मोहम्मद शारिम पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें 17.50 लाख रुपये में खरीदा, जो नीलामी में फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी बोली रही।

इसके अलावा टीम में शामिल किए गए अन्य नए खिलाड़ी

  • वैभव चौधरी (गेंदबाज) – ₹5 लाख

  • विजय यादव (ऑलराउंडर) – ₹5.20 लाख

  • विराट जायसवाल (ऑलराउंडर) – ₹2.50 लाख

  • मानव सिंधु (बल्लेबाज) – ₹3.50 लाख

  • साहब युवराज सिंह (बल्लेबाज) – ₹3.50 लाख

हमारी योजना सफल रही- सुखविंदर सिंह

नीलामी के बाद काशी रुद्रास के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह ने कहा कि हम नीलामी में जिन खिलाड़ियों और क्षमता की उम्मीद के साथ उतरे थे, उन्हें हासिल करने में सफल रहे हैं। हर नया सीजन नई चुनौतियां लेकर आता है। हालांकि, हम दो बार खिताब जीतने में भाग्यशाली रहे हैं, लेकिन हमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। हमारी टीम मेहनती खिलाड़ियों का समूह है और हम सब मिलकर खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

काशी रुद्रास का पूरा स्क्वाड 

रिटेन किए गए खिलाड़ी 

करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, उपेंद्र यादव, अटल बिहारी राय, शुभम चौबे, कार्तिक यादव, सुनील कुमार, सक्षम राय, उवैस अहमद, ऋषभ राजपूत, दीपांशु यादव, अर्णव बालियान।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी 

  1. मोहम्मद शारिम (ऑलराउंडर) – ₹17.50 लाख

  2. विजय यादव (ऑलराउंडर) – ₹5.20 लाख

  3. वैभव चौधरी (गेंदबाज) – ₹5 लाख

  4. मानव सिंधु (बल्लेबाज) – ₹3.50 लाख

  5. साहब युवराज सिंह (बल्लेबाज) – ₹3.50 लाख

  6. विराट जायसवाल (ऑलराउंडर) – ₹2.50 लाख

फाइनल 18-सदस्यीय टीम

करण शर्मा (कप्तान), अभिषेक गोस्वामी, उपेंद्र यादव, अटल बिहारी राय, शुभम चौबे, कार्तिक यादव, सुनील कुमार, सक्षम राय, उवैस अहमद, ऋषभ राजपूत, दीपांशु यादव, अर्णव बालियान, मोहम्मद शारिम, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल, मानव सिंधु, साहब युवराज सिंह।