विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS Transfer: आगरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कौन हैं IAS शैलेंद्र कुमार सिंह जो बने नए मंडलायुक्त

Updated: Sat, 18 Jan 2025 09:59 AM (IST)

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को आगरा मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। ...और पढ़ें

IAS Transfer: यूपी में कई जिलों से आईएएस के तबादले हुए। आगरा और मथुरा में अधिकारी बदले गए हैं।
IAS Transfer: यूपी में कई जिलों से आईएएस के तबादले हुए। आगरा और मथुरा में अधिकारी बदले गए हैं।

HighLights

  1. भव्य होगा ताज महोत्सव, यात्री सुविधाओं पर भी रहा फोकस
  2. शैलेंद्र कुमार सिंह बने आगरा मंडलायुक्त, सीपी सिंह बने मथुरा के नए डीएम
  3. जुलाई 2023 में मंडलायुक्त बनीं थी रितु माहेश्वरी

जागरण संवाददाता, आगरा। शासन के आदेश पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी का तबादला हो गया। डेढ़ साल तक वह मंडलायुक्त रहीं। इस साल ताज महोत्सव के आयोजन की भव्य तरीके से तैयारी चल रही है। मंडल भर में दिव्यांग बच्चों के नामांकन पर पहली बार विशेष ध्यान दिया गया। पहली बार क्वीन मैरी लाइब्रेरी का कायाकल्प कराया जा रहा है।

फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा के आसपास सुंदरीकरण कराया गया। जगह-जगह कबाड़ से जुगाड़ के तहत आकर्षक तरीके से चौराहों को सजाया जा रहा है। मंडलायुक्त के निर्देश पर ही आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड शो पर भी फोकस किया गया। सिटी बसों के स्टॉपेज तय किए गए। वहीं गोशालाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 

आगरा की कमिश्नर रितु माहेश्वरी का हुआ है तबादला।

कई जिलों में डीएम रह चुके हैं शैलेंद्र कुमार

आइएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह मूलरूप से आजमगढ़ के हैं। वह 2009 बैच के आइएएस अफसर हैं। मथुरा से पूर्व लखीमपुरखीरी, मुरादाबाद में डीएम रह चुके हैं। नवागत मंडलायुक्त शनिवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी की योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी फोकस रहेगा।

आगरा के नए कमिश्नर बनाए गए हैं शैलेंद्र कुमार सिंह।

मथुरा में 16 महीने रहा कार्यकाल

2009 बैच के आइएएस शैलेंद्र कुमार सिंह मथुरा के जिलाधिकारी पद पर 16 महीने तक रहे। उन्होंने पांच सितंबर 2023 को मथुरा डीएम के रूप में चार्ज लिया था।

2007 में मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट भी रह चुके थे शैलेंद्र सिंह

शैलेंद्र कुमार सिंह इससे पहले 2007 में मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट भी रह चुके थे। हाल ही में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके भी आए थे। गुरुवार देर रात उनको आगरा मंडल का आयुक्त बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक आगरा मंडलायुक्त बनाए जाने के बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर बांकेबिहारी जी की और सेवा के लिए आभार जताया।

2026 में होंगे सेवानिवृत

शैलेंद्र सिंह जनवरी 2026 में सेवानिवृत हो जाएंगे। पूर्व में आगरा के एसडीएम सदर भी रह चुके हैं। दूसरी ओर 2017 में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके 2012 बैच के आइएएस अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की तैनाती की है।

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: सात फीट लंबी कद-काठी वाले 'मस्कुलर बाबा...कुंभ मेले में छाए रूस के 'गिरि महाराज'

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: 'राहुल और प्रियंका भी डुबकी लगाने आएंगे', रवि किशन के 'शिव तांडव स्तोत्र' से गंगा पंडाल में बही स्वर लहरी

सीपी सिंह कासगंज और बुलंदशहर में रह चुके हैं डीएम

सीपी सिंह मथुरा से पूर्व कासगंज में तीन साल और बुलंदशहर में सवा तीन साल डीएम के पद पर रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि नव नियुक्त डीएम शनिवार को श्री बिहारीजी के दर्शन करने के पश्चात पदभार ग्रहण करेंगे।