Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी और पप्पू यादव के विरुद्ध आगरा में तहरीर, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगाया आरोप

    By Neeraj Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:17 PM (IST)

    अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ आगरा में शिकायत दर्ज कराई है। उन पर राम मंदिर दान चोरी के झूठे संदर्भ में ...और पढ़ें

    सदर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ तहरीर देते पदाधिकारी।

    सदर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ तहरीर देते पदाधिकारी।

    HighLights

    1. भगवा वस्त्र, संत समाज के अपमान का आरोप लगाया गया।

    2. राम मंदिर दान चोरी से जोड़कर भावनाएं भड़काने का आरोप।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव समेत अन्य लोगों के विरुद्ध थाना सदर में पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में राम मंदिर दान चोरी का झूठा संदर्भ देकर भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष और संत समाज का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है।

    महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू ठाकुर ने शिकायत में कहा, शनिवार सुबह उन्होंने प्रसारित वीडियो में देखा, सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर जमीन पर बैठे दिखे और राहुल गांधी उन्हें दान दे रहे थे। इसके बाद कुछ लोग भगवाधारी व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें घसीटते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए

    नीतू ठाकुर का कहना है कि पवित्र श्रावण मास में राजनीति के लिए इस प्रकार भगवा, रुद्राक्ष और संत परंपरा का अनादर करना देश के 100 करोड़ सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इससे समाज में वैमनस्य और विभाजन पैदा हो सकता है।

    हिंदू महासभा ने इस कृत्य को सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताते हुए राहुल गांधी, पप्पू यादव और अन्य 25-30 सहयोगियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हिंदू महासभा के नेता मनीष पंडित, अज्जू चौहान, अवतार सिंह, नितेश भारद्वाज, सिकंदर सिंह उपस्थित रहे।

    खबरें और भी