ग्रेटर आगरा टाउनशिप में प्लॉट बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार: एडीए ने जारी की दरें, लॉटरी से आवंटन
आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा टाउनशिप में भूखंडों की बुकिंग 15 जून के बाद शुरू होगी। आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी पद्धति से होगा और दरें भी जार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ग्रेटर आगरा टाउनशिप में बुकिंग 15 जून के बाद।
आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी पद्धति से होगा।
आवासीय भूमि की दर 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा रायपुर और रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा की टाउनशिप में बुकिंग के लिए इच्छुक लोगों को अभी 25 दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है। एडीए 15 जून के बाद टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू करेगा। आवासीय भूखंडों का आवंटन लाटरी पद्धति से किया जाएगा।
आज एडीए ने जारी की दरें
रायपुर और रहनकलां में एडीए द्वारा विकसित की जा रही टाउनशिप ग्रेटर आगरा में 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रहेगी आवासीय भूमि। व्यावसायिक और मिश्रित भू-उपयोग के भूखंड की दर 66 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रहेगी। ग्रुप हाउसिंग के भूखंड में 49500 रुपये प्रति वर्ग मीटर रहेगा भूमि का मूल्य।
पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम के आवासीय भूखंडों की होगी बुकिंग। तीनों टाउनशिप का यूपीरेरा में हो चुका है पंजीकरण। एडीए बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में रखा गया प्रस्ताव। एडीए के क्षेत्र में 98 गांवों को भी जोड़ने का प्रस्ताव।
रायपुर और रहनकलां में विकसित की जा रही हैं 10 टाउनशिप
रायपुर और रहनकलां में करीब 449 हेक्टेयर भूमि में एडीए की टाउनशिप ग्रेटर आगरा का भूमि पूजन और शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अप्रैल को किया था। टाउनशिप की 86 प्रतिशत भूमि का मुआवजा एडीए द्वारा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) के कार्यालय से वितरित कराया जा चुका है। यहां कब्जा लेने के साथ ही एडीए ने 45 मीटर रोड और टाउनशिप में आंतरिक विकास के काम शुरू करा दिए हैं।
खबरें और भी
भूखंंड के रेट जानने चाहते हैं शहरवासी
ग्रेटर आगरा की इनर रिंग रोड के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से बेहतर कनेक्टिविटी है, जिससे शहरवासी टाउनशिप में बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही वह भूखंड की दरों के बारे में जानना चाहते हैं। ग्रेटर आगरा की आठ टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड हैं। यमुनापुरम पूरी तरह व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी, जबकि कावेरीपुरम में रिक्रिएशनल क्षेत्र रहेगा। यहां यमुना किनारे डूब क्षेत्र में और हाईटेंशन लाइन के नीचे हरित क्षेत्र रहेगा।
ग्रेटर आगरा में विकसित होने वाली टाउनशिप
टाउनशिप, क्षेत्रफल (हेक्टेयर में), भूखंड
सिंधपुरम, 26.83, 120
गोमतीपुरम, 49.45, 719
गंगापुरम, 48.86, 975
यमुनापुरम, 43.77, -
बेतवापुरम, 28.41, 220
महानदीपुरम, 31.09, 293
नर्मदापुरम, 45.18, 763
गोदावरीपुरम, 42.28, 706
कृष्णापुरम, 42.86, 557
कावेरीपुरम, 47.78, -
कुल, 449, 4353
एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि ग्रेटर आगरा में 15 जून के बाद बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। यहां टाउनशिप के हिसाब से बुकिंग शुरू की जाएंगी। आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- School Closed: भीषण गर्मी का कहर, आगरा के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद
बोर्ड बैठक में रखा जाएगा क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में एडीए के क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। एडीए अपने क्षेत्र में 98 गांवों को शामिल करने जा रहा है। उसके क्षेत्र के साथ राजस्व में भी वृद्धि होगी। बोर्ड बैठक में क्षेत्र विस्तार के प्रस्ताव को अनुमति मिलने के बाद उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।