विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Silver Price Hike: सोना फिर से एक लाख पार, चांदी सवा लाख रुपये होने को तैयार; देखें क्या कहता है बाजार

Updated: Wed, 23 Jul 2025 07:38 AM (IST)

Gold Price Hike अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों के कारण सोना-चांदी के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है। चांदी का मूल्य 116800 ...और पढ़ें

Gold Silver Hike: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Gold Silver Hike: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. चांदी का मूल्य 1,16,800 रुपये प्रति किलोग्राम
  2. सोना 1,00,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर
  3. अमेरिकी नीतियों से बाजार में अस्थिरता

जागरण संवाददाता, आगरा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अमेरिका द्वारा रोज नए फैसले ने कारोबार को प्रभावित किया है तो सोना-चांदी के मूल्यों को प्रभावित किया है। चांदी के मूल्यों ने दो महीने से रफ्तार पकड़ रखी है और मूल्य सवा लाख होने को तैयार है।

मंगलवार को 940 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ चांदी मूल्य 1,16800 हो गया है। वहीं सोने के मूल्य भी 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ही लंबे समय से घूम रहे हैं। सोमवार को सोने के मूल्य एक लाख रुपये पार हो गए थे, जो मंगलवार को 100200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा है।

चांदी के मूल्यों में लगातार वृद्धि, हाजिर मूल्य 1,16800 रुपये प्रति किलोग्राम

विभिन्न देशों के सेंट्रल बैंक द्वारा सोने की खरीद को और बढ़ाया जा रहा है। डालर पर निर्भरता घटाने और अमेरिका द्वारा रोज विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाए जाने से सोना-चांदी के मूल्य में रोज बड़ा अंतर आ रहा है। सोना और चांदी अपने आल टाइम हाई मूल्य के रिकॉर्ड रोज तोड़ रहे हैं।

एक अगस्त तक भारत पर भी टैरिफ पर निर्णय आना है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर फैली अनिश्चिता के कारण भी बाजार अस्थिर बना हुआ है। दो अप्रैल को अमेरिका द्वारा लगाए गए रेसीप्रोकल टैरिफ के बाद चांदी के मूल्य में दो दिन लगातार बड़ी गिरावट आई थी।

सोना का मूल्य हाजिर में 100200 रुपये प्रति 10 ग्राम

तीन अप्रैल को साढ़े पांच हजार रुपये से अधिक की गिरावट आई थी और दूसरे दिन चार अप्रैल को भी इतनी ही गिरावट आने से चांदी का मूल्य हाजिर में 91600 रुपये और एमसीएक्स पर 88200 रुपये हो गया था। वहीं सोने के मूल्यों में भी दो हजार रुपये की गिरावट आई, जिससे हाजिर में मूल्य 91500 और एमसीएक्स पर 88150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। 90 दिन की रोक के बाद बाजार ने फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।

थम नहीं रहे चांदी के मूल्य

चांदी के मूल्य तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और कारोबारी इसे डेढ़ लाख तक पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं सोना भी लंबे समय से 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ही घूम रहा है। वहीं बुलियन कारोबारी राकेश अग्रवाल का कहना है कि सोना और चांदी दोनों ज्यादा नहीं टूटेंगे। सोने की स्थिति तो लाख पर स्थिर रहेगी। चांदी भी डेढ लाख पहंचने के बाद कुछ टूट सकती है।

ऐसे आया था उछाल

चांदी के मूल्यों ने ऐसी रफ्तार पकड़ी थी कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दीपावली पर मूल्य 101000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचे थे, जिससे आल टाइम हाई हो गए थे। इसके बाद गिरावट आई और 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक चांदी मूल्य घूमता रहा। होली से ठीक एक दिन पहले मूल्यों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी और 2150 रुपये की उछाल के साथ एमसीएक्स पर मूल्य 101300 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं हाजिर का मूल्य 101000 रुपये, 1250 रुपये की वृद्धि से प्रति किलोग्राम पहुंच गया था।

एक नवंबर

हाजिर, 99500

एमसीएक्स, 101000

15 नवंबर

हाजिर, 91950

एमसीएक्स, 90900

एक दिसंबर

हाजिर, 92100

एमसीएक्स, 92200

15 दिसंबर

हाजिर, 92200

एमसीएक्स, 92400

एक जनवरी

हाजिर, 89000

एमसीएक्स, 88500

15 जनवरी

हाजिर, 91400

एमसीएक्स, 92500

एक फरवरी

हाजिर, 94500

एमसीएक्स, 94600

15 फरवरी

हाजिर, 97600

एमसीएक्स, 98000

एक मार्च

हाजिर, 96350

एमसीएक्स, 94400

15 मार्च

हाजिर, 101000

एमसीएक्स, 101300

30 मार्च

हाजिर, 101850

एमसीएक्स, 100260

एक अप्रैल

हाजिर, 102200

एमसीएक्स, 100050

15 अप्रैल चांदी का मूल्य

हाजिर, 97600

एमसीएक्स, 94700

नोट-मूल्य प्रति किलोग्राम में हैं।

सोने का मूल्य एमसीएक्स और हाजिर

एक नवंबर

हाजिर, 81600

एमसीएक्स, 82100

15 नवंबर

हाजिर, 77050

एमसीएक्स, 77000

एक दिसंबर

हाजिर, 77050

एमसीएक्स, 79000

15 दिसंबर

हाजिर, 79050

एमसीएक्स, 79000

एक जनवरी

हाजिर, 78900

एमसीएक्स, 78600

15 जनवरी

हाजिर, 80725

एमसीएक्स, 80500

एक फरवरी

हाजिर, 84500

एमसीएक्स, 84400

15 फरवरी

हाजिर, 87550

एमसीएक्स, 87300

एक मार्च

हाजिर, 87700

एमसीएक्स, 84400

15 मार्च

हाजिर, 90050

एमसीएक्स, 88050

30 मार्च

हाजिर, 92200

एमसीएक्स, 90760

एक अप्रैल

हाजिर, 93500

एमसीएक्स, 91000

15 अप्रैल

हाजिर, 93500

एमसीएक्स, 93150

नोट-सभी मूल्य प्रति 10 ग्राम में ह

सोने के मूल्य ने रफ्तार पकड़ी है और मूल्य एक लाख के आसपास ही चल रहे हैं। मूल्य और बढ़ने की आशंका से आगामी सहालग के खरीदार आर्डर बुक करा रहे हैं। वहीं महिलाएं अपने लिए खरीदारी कर रखना चाह रही हैं। अनुराग बंसल, तनिष्क फ्रेंचाइजी, एमजी रोड, सिकंदरा बोदला रोड

अमेरिका द्वारा एक अगस्त से भारत पर टैरिफ की घोषणा ही और कई देशों पर लगाए जा रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता है। अभी दीपावली तक सोने की रफ्तार रहनी है। 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और वृद्धि की हो सकती है। चांदी भी तेज रफ्तार में है। आनंद प्रकाश, आभूषण ज्वेलर्स, एमजी रोड