विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: मीरजापुर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ट्रांस यमुना कालोनी के होटल में दस दिन तक रखी थी विधवा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Wed, 04 Jan 2023 07:16 AM (IST)

Agra News चुनार की पुलिस जब आगरा में महिला को लेकर पहुंची तब मामले की जानकारी हुई। दस दिन तक होटल में उसकी आबरू लूटी गई थी। पुलिस मानव तस्करी के एंगल को भी तलाश रही है। फिलहाल आरा से दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

Agra News: मीरजापुर की महिला से आगरा में सामूहिक दुष्कर्म।
Agra News: मीरजापुर की महिला से आगरा में सामूहिक दुष्कर्म।

आगरा, जागरण टीम। मीरजापुर की महिला को आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के होटल में रखा गया था। आरोप है कि यहां होटल में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपितों ने उसके ढाई वर्ष के मासूम पुत्र का भी सौदा कर दिया। महिला गुरुग्राम की रहने वाली बताई गई है। पुलिस इसे मानव तस्करी का मामला भी मान रही है। चुनार पुलिस ने आगरा से दो लोगों को पूछताछ के लिए पकडा है। मासूम की बरामदगी के लिए टीम गुरुग्राम रवाना हो गई है।

विधवा को एक होटल में रखा था

चुनार पुलिस टीम मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे आगरा आई।विधवा को कहां रखा गया, इसकी निशानदेही के लिए आरोपितों को अपने साथ लाई थी। करीब पांच घंटे तक टीम ने ट्रांस यमुना और रामबाग समेत आसपास के इलाके की खाक छानी। जिसके बाद उसे पता चला कि ट्रांस यमुना कालोनी के एक होटल में विधवा को लाकर रखा गया था।

ये भी पढ़ें;

UP News: कौशांबी से सामने आई दिल्ली सड़क हादसे जैसी घटना, साइकिल से जा रही छात्रा को कार ने 200 मीटर तक घसीटा

पुलिस ने यमुना पार इलाके के दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। बताया जाता है कि दोनों चुनार से आए आरोपितों के संपर्क में थे। उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि विधवा के ढाई वर्षीय पुत्र का आरोपितों ने सौदा कर दिया है। उसे गुरुग्राम की रहने वाली किसी महिला को बेचा गया है।

ये भी पढ़ें;

Pratapgarh: पत्नी को पीट रहे सिपाही ने थाना प्रभारी का हाथ झटक कर तोड़ दी ऊंगली, तहरीर मिलने दर्ज हुआ मुकदमा

गुरुग्राम में बच्चे की तलाश

आरोपितों ने बताया कि बच्चे को लेने वाली महिला कुछ लोगों के साथ होटल पर आई थी। पुलिस का मानना है कि मामला मानव तस्करी से भी जुड़ा हुआ है। चुनार थाने से आए उप निरीक्षक सुखवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के गुरुग्राम में किसी महिला को देने की जानकारी मिली है। बच्चे की बरामदगी के लिए टीम गुरुग्राम जा रही है।प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांस यमुना अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि महिला और बच्चे के संबंध चुनार में दर्ज मामले में वहां की पुलिस यहां छानबीन करने आई थी। दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।