विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा मतदाता सूची: 6.37 लाख नाम कटे, अब 29.62 लाख मतदाता; अब घर बैठे चेक करें सूची

Published: Sat, 11 Apr 2026 08:30 AM (GMT+05:30)

यदि नाम हटा दिया गया है, तो फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दें। नाम, पता या उम्र में त्रुटि होने पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं। इसे आप बूथों में या फिर घर बैठे देख सकते हैं। अगर नाम हट गया है तो आपको बीएलओ फॉर्म-छह देगा, जिसे भरकर आपको उसे देना होगा। अगर नाम, पता, उम्र में कोई त्रुटि है तो इसकी जानकारी बीएलओ को देनी होगी।

संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 भरकर देना होगा। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है। इसकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 6.37 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसमें 3.19 लाख पुरुष और 3.18 लाख महिला मतदाता हैं। अब 29.62 लाख मतदाता हैं। एसआईआर से पूर्व 36 लाख मतदाता थे।

नाम न होने पर बीएलओ को भरकर देना होगा फॉर्म-6

कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बैठक की। राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की छाया प्रति निश्शुल्क दी गईं। जिले में 23 साल के बाद 27 अक्टूबर 2025 से एसआईआर शुरू हुआ था। छह जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। प्रकाशित सूची में 8.41 लाख मतदाताओं के नाम कटे थे। साढ़े सात लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था।

घर बैठे देख सकते हैं सूची में नाम

https://agra.nic.in/deo-portal
voters.eci.gov.in
ceouttarpradesh.nic.in

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि शुक्रवार को 3932 बूथों में मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। जिन लोगों के नाम सूची से हट गए हैं। वह निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-छह के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान भाजपा नेता महेश शर्मा, सहदेव शर्मा, संदीप मुखरैया, संतोष पाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जल निगम के 774 जूनियर इंजीनियरों की बहाली का अंतिम मौका, हाई कोर्ट का सख्त आदेश