Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर आगरा में अपना घर बनाने का मौका: नई टाउनशिप के 4353 भूखंड के लिए करें आवेदन

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:23 AM (IST)

    एडीए की ग्रेटर आगरा योजना के नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू हो गई है। 29 जुलाई तक एडीए की वेबसाइट और जनहित पोर्टल पर ...और पढ़ें

    मंडलायुक्त ने आवासीय भूखंडों के पंजीकरण का किया शुभारंभ

    मंडलायुक्त ने आवासीय भूखंडों के पंजीकरण का किया शुभारंभ

    HighLights

    1. नर्मदापुरम और गंगापुरम में आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू।

    2. एडीए वेबसाइट पर 29 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण।

    3. ग्रेटर आगरा योजना में कुल 4353 आवासीय भूखंड।

    जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए की रायपुर-रहनकलां स्थित ग्रेटर आगरा योजना की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों की बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई। मंंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कमिश्नरी सभागार में ऑनलाइन पंजीकरण का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अप्रैल को रायपुर और रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि में एडीए द्वारा विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा को लांच किया था। यहां 10 छोटी-छोटी टाउनशिप सिंधुपुरम, गोमतीपुरम, गंगापुरम, यमुनापुरम, बेतवापुरम, महानदीपुरम, नर्मदापुरम, गोदावरीपुरम, कृष्णापुरम, कावेरीपुरम बनेंगी।

    29 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि, 4353 आवासीय भूखंड

    इनमें यमुनापुरम व्यावसायिक और कावेरीपुरम रिक्रिएशनल है। टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड होंगे। नर्मदापुरम में 718 और गंगापुरम में 908 समेत 1626 आवासीय भूखंड हैं। मंडलायुक्त ने एडीए को उचित प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली, सचिव संजय कुमार, मुख्य अभियंता संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    आवासीय योजना एक नजर

    1. आवासीय भूखंडों की भूमि की कीमत 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है
    2. बुकिंग कराने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को भूमि के मूल्य का 10 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क आनलाइन फार्म भरते समय जमा करना होगा
    3. आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए पंजीकरण शुल्क पांच प्रतिशत है। जो फार्म के साथ जमा करना होगा
    4. लॉटरी पद्धति से आवासीय भूखंडों का आवंजन होगा। नंबर नहीं आने पर पंजीकरण शुल्क वापस कर दिया जाएगा
    5. 30 हजार परिवारों को आवासीय सुविधा के साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी
    6. भूमिगत बिजली की लाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर बाडी बनेंगी


    नर्मदापुरम में आवासीय भूखंड (क्षेत्रफल वर्ग मीटर में) भूखंड, क्षेत्रफल, संख्या

    • एलआईजी, 100 तक, 220
    • एमआईजी-1, 101-150 तक, 144
    • एमआईजी-2, 151-200 तक, 296
    • एचआईजी-1, 201-250 तक, 9
    • एचआईजी-2, 250 से अधिक, 49


    गंगापुरम में आवासीय भूखंड (क्षेत्रफल वर्ग मीटर में) भूखंड, क्षेत्रफल, संख्या

    1. एलआईजी, 100 तक, 210
    2. एमआईजी-1, 101-150 तक, 306
    3. एमआईजी-2, 151-200 तक, 56
    4. एचआईजी-1, 201-250 तक, 169
    5. एचआईजी-2, 250 से अधिक, 167

    एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in और जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in पर 29 जुलाई तक ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी।

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    यह भी पढ़ें- आगरा में भीषण गर्मी: 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान, मानसून से राहत की उम्मीद


    खबरें और भी