यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: मौसम विभाग का अगले 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए ताजमहल पर अचानक क्यों कम हो गए पर्यटक
Agra Weather News In Hindi सूरज ने दिखाए तेवर 10 से वर्षा के आसार हैं। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकतम तापमान में दर्ज की गई वृद्धि
- सोमवार को साफ आसमान, नौ अप्रैल से छाएंगे बादल
जागरण संवाददाता, आगरा। सूरज तेवर दिखा रहा है। सुबह से शाम तक तेज धूप परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम अभी एक बार फिर करवट लेगा। 10 से 13 अप्रैल तक बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
शनिवार को बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते गए। घर से बाहर निकलने पर धूप चुभती हुई नजर आई। दोपहर में गर्मी से एसी और कूलर चलाने पर ही राहत मिली।
नौ अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि साेमवार को तापमान यथावत रहेगा। आसमान साफ रहेगा। नौ अप्रैल से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। नौ अप्रैल को दोपहर बाद या शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं। 10 व 11 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और वर्षा होगी। 12 अप्रैल को आंशिक बादल रहेंगे, जबकि 13 अप्रैल को वर्षा हो सकती है।
चौथे स्थान पर रहा शहर
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान
1, प्रयागराज, 40.6
2, वाराणसी, 39.4
3, कानपुर, 38.9
4, आगरा, 38.6
ताजमहल पर महिला पर्यटक हुई बेहोश
रविवार को सुल्तानपुर की 40 वर्षीय सीमा त्रिपाठी ताजमहल देखने आई थीं। दोपहर दो बजे गर्मी की वजह से वह नीम तिराहा बैरियर के पास बेहोश होकर गिर पड़ीं। ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पोंस टीम ने इसकी सूचना पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में दी। सेंटर में तैनात डा. तरुण कुमार और डा. सुमन एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पर्यटक को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। करीब 10 मिनट में महिला पर्यटक होश में आई। स्वजन ने महिला पर्यटक को अस्पताल ले जाने से इन्कार कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Prayagraj News: प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की हत्या में इन तीन लोगों की तलाश जारी, एक पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
ताजमहल पर कम हुए पर्यटक
गर्मी की वजह से ताजमहल पर उमड़ने वाले पर्यटकों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह शनिवार को 25 हजार और रविवार को 24 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने आए। पिछले सप्ताह शनिवार को 38 हजार और रविवार को 29 हजार से अधिक पर्यटक आए थे।

