फिरोजाबाद रोड पर ट्रक ने तीन बाइकों को चपेट में लिया, दंपती की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
आगरा के खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे फिरोजाबाद के एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लो ...और पढ़ें

फिरोजाबाद रोड पर देर रात हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस।
संवाद सूत्र, एत्मादपुर (आगरा)। खदौली-एत्मादपुर मार्ग पर रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गयी। तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक के चलते सड़क पर अफरातफरी और दहशत फैल गयी। मरने वाले दंपती और दो घायल एक ही परिवार के हैं। हाथरस से गमीं में शामिल होकर तीन बाइक पर फिरोजाबाद लौट रहे थे।
मौके से ट्रक लेकर भागते चालक ट्रक ग्रामीणों ने पीछा करके बरहन तिराहे पर पकड़ लिया। घटना रविवार की रात नौ बजे की है। खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर नगला हंसराज के पास आलू से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही तीन बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें फिरोजाबाद के थाना नगला सिंगी के गांव धिरपुरा निवासी 62 वर्ष के विनोद शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहलता की मौके पर मौत हो गयी।
वह बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए। दंपती के शव क्षत-विक्षत हो गए। घायल जयकुमार शर्मा ने बताया कि वह हाथरस में अपने नाना की अंत्येष्टि से घर लौट रहे थे। एक बाइक पर पिता विनोद शर्मा और मां स्नेहलता थे। दूसरी बाइक पर वह और भाई गौरव व चाची ममता शर्मा थीं।
ट्रक ने गांव पिपरिया निवासी भूपेंद्र राजपूत भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा राह है।
खबरें और भी
सीएचसी पर नहीं मिले डाॅक्टर
हादसे के बाद पुलिस घायलों को एत्मादपुर सीएचसी लेकर पहुंची। यहां रात 9:50 बजे तक डाॅक्टर नहीं मिलने पर निजी अस्पताल में ले गए। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित अग्रवाल ने बताया कि उनकी नाइट ड्यूटी है, वह आगरा से आ रहे हैं।