आगरा की ताज कार रैली का अलग होगा रोमांच, इस साल बनेगी नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर
आगरा ताज कार रैली इस साल नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनेगी। मोटरस्पोर्ट क्लब द्वारा आयोजित यह रैली पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक-मुक ...और पढ़ें
-1770453521814_m.webp)
ताज कार रैली में दौड़ती जिप्सी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, आगरा। नगर निगम के स्वच्छता संदेश के साथ आगरा ताज कार रैली का आयोजन होगा। स्वच्छता अभियान से ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया गया है। यह रैली मोटरस्पोर्ट के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी।
शुक्रवार को मोटरस्पोर्ट क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से भेंट कर रैली की तैयारियों, प्रस्तावित रूट, आयोजन की रूपरेखा एवं यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान रैली के टाइम-स्पीड-डिस्टेंस के बारे में बताया गया।
नगर आयुक्त ने ने कहा कि रैली को नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा और इसे पूरी तरह प्लास्टिक-फ्री इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश आमजन तक पहुंच सके। रैली के दौरान नगर निगम की टीम भी सक्रिय भागीदारी करेगी।
इस अवसर पर शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और अन्य सेवाओं में प्रयुक्त विशेष वाहनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे नागरिकों को नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर रैली के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी नगरायुक्त द्वारा किया गया।
खबरें और भी
कार्यक्रम में मोटरस्पोर्ट क्लब की ओर से प्रशांत जैन, अमित मित्तल, रचित अग्रवाल, हेमंत जैन, अर्पित अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे।