Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुखद...पिता की नई राइफल से दे बैठा इकलौता बेटा अपनी जान, 12वीं के छात्र ने आगरा में की आत्महत्या

    By Neeraj Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    आगरा के बाह में 12वीं के छात्र आदित्य शर्मा ने शुक्रवार सुबह पिता की नई लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नह ...और पढ़ें

    बाह में एक दिन पहले ही खरीदी गई राइफल के साथ  आदित्य शर्मा। फाइल फोटो

    बाह में एक दिन पहले ही खरीदी गई राइफल के साथ आदित्य शर्मा। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, बाह (आगरा)। 12वीं के छात्र आदित्य शर्मा ने शुक्रवार सुबह पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त पिता दूसरे कमरे में लेते हुए थे। खिड़की से झांकने पर इकलौते बेटे को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

    जिस राइफल से आदित्य ने खुद को गोली मारी है, उसे पिता एक दिन पहले ही गुरुवार रात को ही खरीदकर लाए थे। बाह के डिफेंस कालोनी के रहने वाले संदीप शर्मा राजस्थान के कोट में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। गुरुवार देर शाम ही घर लौटे थे। उस दौरान आदित्य ने राइफल को दूसरी मंजिल के कमरे में रख दिया।

    शुक्रवार सुबह घटना से करीब घंटेभर पहले आदित्य कालोनी में फोन पर किसी से बात करता दिखाई दिया। इसके बाद अपने घर चला गया। उस दौरान पिता दूसरी मंजिल पर बने दो कमरों में एक में लेटे थे। आदित्य सीधे दूसरी मंजिल पर बने दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा दी। पिता को सुबह करीब 11 बजे दूसरे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी

    कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खिड़की से झांककर देखा तो उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा था। इस बीच परिवार के दूसरे लोग भी दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। उन्होंने अपने छोटे भाई ध्रुव और अंकित की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और उसे तुरंत अस्पताल ले गए।

    खबरें और भी

    चिकित्सकों ने जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फाेरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच गई। टीम को मृतक के पास पुलिस को उसका मोबाइल मिला। इंस्पेक्टर डीपी तिवारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच को नई दिशा मिलेगी।