आगरा में छात्रा की रैगिंग, सीनियर ने परिचय के नाम पर किया बेइज्जत
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की एक छात्रा की रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर ...और पढ़ें
-1791420326705_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
आगरा विश्वविद्यालय में एमएससी छात्रा की रैगिंग का मामला सामने आया।
सीनियर छात्रों ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रा को अपमानित किया।
यूजीसी एंटी रैगिंग सेल में शिकायत दर्ज, प्रोक्टोरियल बोर्ड कर रहा जांच।
जागरण संवाददाता, आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एमएससी बायोटेक्नोली प्रथम वर्ष की छात्रा की रैगिंग की गई। छात्रा ने आरोप लगाए हैं कि शिक्षकों की मौजूदगी में सीनियर ने परिचय के नाम पर बेइज्जत किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एंटी रैगिंग सेल में शिकायत के बाद प्रोक्टोरियल बोर्ड जांच कर रही है। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित स्कूल आफ लाइफ साइंस के बायोटेक्नोजी विभाग में एमएससी एमएससी प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
बायोटेक्नोलाजी प्रथम वर्ष की फ्रेशर पार्टी होने वाली है। इसके लिए प्रथम वर्ष की कक्षा में एमएससी बायोटेक्नोली द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं पहुंचे। उन्होंने जूनियर छात्र छात्राओं से नाम और शौक बताते हुए परिचय देने के लिए कहा। प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने आरोप लगाए हैं कि शिक्षकों की मौजूदगी में परिचय लेने के नाम पर सीनियर छात्राओं ने बेइज्जत किया। इसके बाद भी शिक्षिकों ने उन्हें रोका नहीं।
छात्रा ने यूजीसी की एंटी रैगिंग सेल में शिकायत कर दी। प्रोक्टोरियल बोर्ड ने एमएससी प्रथम वर्ष के 20 छात्र- छात्राओं के बयान दर्ज किए, इसमें उन्होंने सीनियर द्वारा परिचय लेने की बात कही है। चीफ प्राक्टर प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि रैगिंग की शिकायत की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हास्टल और कैंटीन में भी हो चुकी है मारपीट
इससे पहले विश्वविद्यालय के हास्टल में बीई और स्कूल आफ लाइफ साइंस की छात्राओं के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद उन्हें हास्टल से निकाल दिया गया था। वहीं, सोमवार को खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल संस्थान में बीएससी वाकेशनल प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। एक छात्र ने अपने समर्थन में आगरा कालेज से छात्र बुला लिए थे, दो छात्रों के सिर में चोट आई थी लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
