Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शगुन की मिठाई खरीदता रह गया पति, पत्नी कैश और ज्वेलरी लेकर हो गई रफूचक्कर, पग फेरे के लिए जा रहे थे ससुराल

    By Neeraj Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:45 PM (IST)

    आगरा में एक नवविवाहिता अपने पति को पग फेरे की रस्म के लिए मायके ले जाते समय रास्ते में छोड़कर नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पति मिठाई खरीदने रुका था, ...और पढ़ें

    AI  जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. नवविवाहिता पग फेरे की रस्म के लिए मायके जा रही थी।

    2. पत्नी पहले भी इसी तरह लापता हो चुकी है, केस दर्ज।

    जेएनएन, आगरा। जिस युवती के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वहीं दगाबाज निकली। शादी के बाद एक बार मायके ले जाने की रस्म को पूरा करने के लिए पति पूरे अरमानों के साथ तैयारी कर रहा था। रास्ते में गाड़ी रुकवाई कि मिठाई ले लूं। इतने में पत्नी रफूचक्कर हो गई। साथ में ज्वेलरी और कैश बटोर ले गई। 

    नवविवाहिता के पति को रास्ते में छोड़कर गहने और नकदी लेकर भागने का मामला सामने आया है। पीड़ित पग फेरे की रस्म के लिए पत्नी को लेकर पिनाहट स्थित मायके लेकर आ रहे थे। इस बीच शगुन की मिठाई लेने के लिए गाड़ी से उतर गए, जब लौटकर आए तो उन्हें पत्नी नहीं मिली। पीड़ित ने पिनाहट थाने में तहरीर दी है

    मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गांव पिपरई के रहने वाले गिर्राज सिंह का विवाह थाना पिनाहट क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ 20 जुलाई को हुआ था। शादी के पांच दिन बाद पग फेरे के लिए सोमवार शाम चार बजे अपने पति और ससुरालियों के साथ पिनाहट वापस आई थी। घर पहुंचने से पहले नयगांव तिराहे पर पति शगुन की मिठाई लेने को रुक गए। पत्नी को स्वजन के साथ इंतजार करने के लिए कहा।

    इसी बीच नवविवाहिता ससुराल वालों को शौच जाने की बोलकर चली गई। काफी समय तक वापस नहीं आई। चिंतित ससुरालियों ने जब आसपास देखा तो विवाहिता लोडिंग मैक्स वाहन में बैठकर अरनोटा की ओर जाती दिखाई दी

    आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने जो गहने पहन रखे थे। उन्हें भी ले गई। पुलिस के मुताबिक, नवविवाहिता पूर्व में भी इसी तरह लापता हो चुकी है। मामले में हाथरस स्टेशन रोड के रहने वाले विनोद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।

    खबरें और भी