Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में SR हॉस्पिटल ने घेर लिया पूरा फुटपाथ, पार्किंग के लिए हो रहा था इस्तेमाल, नगर निगम ने लगाया जुर्माना

    By Neeraj Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:36 PM (IST)

    आगरा में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें एसआर हॉस्पिटल पर फुटपाथ पर अवैध पार्किंग के लिए 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के ...और पढ़ें

    नामनेर पर स्थित एसआर हॉस्पिटल।

    नामनेर पर स्थित एसआर हॉस्पिटल।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में अतिक्रमण और फुटपाथों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार को नगर निगम ने व्यापक अभियान चलाया। फुटपाथ पर वाहनों की पार्किंग संचालित करने पर एसआर हास्पिटल प्रबंधन पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम की टीम के बीच नोकझोंक भी हो गई।

    नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि एसएफआई नीलेन्द्र के नेतृत्व में साईं की तकिया से प्रतापपुरा चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथों पर किए दर्जनों स्थाई और पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर कारोबार कर रहे दुकानदारों से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

    एसआर हास्पिटल प्रबंधन ने फुटपाथ पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग संचालित कर रखी थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर अस्पताल प्रबंधन से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने आपत्ति जताई और निगम अधिकारियों से बहस भी हुई, लेकिन टास्क फोर्स ने नियमों के अनुरूप कार्रवाई जारी रखी।