आगरा में सरकारी लाभ के लिए दोबारा शादी करने की तैयारी में थीं 1000 सुहागिन महिलाएं, जांच में खुली पोल
आगरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1000 शादीशुदा महिलाओं ने दोबारा शादी का जोड़ा पहनने की कोशिश की, लेकिन सत्यापन में उनकी पोल खुल गई और ...और पढ़ें

दोबारा शादी का जोड़ा पहनने की तैयारी में थीं 1000 सुहागन महिलाएं। फाइल फोटो
HighLights
आगरा में 1000 शादीशुदा महिलाओं ने योजना का लाभ लेने की कोशिश की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सत्यापन के बाद आवेदन निरस्त किए गए।
पात्र 201 जोड़ों की शादी अगस्त में होगी, लक्ष्य 1522 का है।
जागरण संवाददाता, विद्याराम नरवार (आगरा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक हजार सुहागन (शादीशुदा) फिर से शादी का जोड़ा पहनने की तैयारी में थीं, लेकिन जांच में उनकी पोल खुल गई। इन सभी महिलाओं के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
अप्रैल से 30 जुलाई तक आए कुल आवेदनों में मात्र 201 को ही पात्र पाया गया है। इनकी शादी अगस्त में कराई जाएगी। अभी आवेदन लिए जा रहे हैं। जिनका सत्यापन होने के बाद योजना के अंतर्गत शादी सुनिश्चित कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1522 का लक्ष्य मिला है। अप्रैल से आवेदन मांगे गए। 1201 आवेदन आए। जिनका ब्लाक स्तर पर सत्यापन कराया गया।सत्यापन में 1000 महिलाएं ऐसी पाईं गईं, जिनकी शादी हो चुकी है। किसी की शादी आठ माह पहले हुई है तो किसी की चार और पांच माह पहले हुई है।
सत्यापन में सामने आया है कि जिन महिलाओं की एक साल के अंदर शादी हुई है, उन्होंने ही योजना का लाभ लिए जाने के लिए आवेदन किए हैं।बाह, अछनेरा और जैतपुर विकास खंड की महिलाएं अधिक हैंं।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि गरीबी के कारण महिलाओं ने एक लाख रुपये के लिए आवेदन किया है। अछनेरा ब्लाक के गायत्री (बदला हुआ नाम) बताती हैं कि शादी की तारीख निश्चित हो गई थी, लेकिन सामूहिक विवाह का आयोजन उस वक्त में नहीं हो सका। इसलिए पिछले साल योजना का लाभ नहीं मिल सका।इस बार लाभ लेने के चक्कर में आवेदन कर दिया।
खबरें और भी
लक्ष्य कैसे होगा पूरा
1522 शादी कराए जाने का लक्ष्य मिला है। अभी तक मात्र 201 ही जोड़ा पात्र मिले हैं। लक्ष्य को पूरा किए जाने के लिए डीएम मनीष बंसल ने सभी पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र युवतियों के अधिक से अधिक आवेदन कराएं, जिससे लक्ष्य पूरा हो सके।
नगर क्षेत्र में आए हैं 150 आवेदन
नगर क्षेत्र में 150 आवेदन आए हैं। वहीं अगस्त से नए आवेदन लेना प्रारंभ कर दिया गया है। जिसका सत्यापन कराए जाने के बाद शादियां कराईं जाएंगे।
इस प्रकार मिलता है लाभ
- 64 हजार रुपये वधु के खाते में डाले जाते हैं।
- 15 हजार आयोजन पर खर्च होते हैं।
- 21 हजार का विवाह का सामान दिया जाता है।
1201 आवेदन आए थे। जिनका सत्यापन कराया गया है, एक हजार को अपात्र पाया गया र्है। पात्रों की अगस्त में शादी कराई जाएंगी। फिर से आवेदन लिए जा रहे हैं। सत्यापन के बाद उनकी शादी कराई जाएगी। -नगेंद्रपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकार।