विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर रहेगी बाजारों में रौनक, आगरा में रात 11 बजे तक खुलेंगी दुकानें

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 26 Aug 2026 02:25 PM (IST)

आगरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बाजारों को रात 11 बजे तक खुला रखने पर सहमति ...और पढ़ें

कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम मनीष बंसल।

कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम मनीष बंसल।

HighLights

  1. बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

  2. आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के दो गेट खोलने की मांग।

जागरण संवाददाता, आगरा। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार पर बाजारों में देर रात तक रौनक रहेगी। जिलाधिकारी ने त्योहारों के मद्देनजर रात 11 बजे तक दुकानें खोले जाने पर सहमति जताई है। इस संबंध में जिला वाणिज्य बंधु की बैठक में मुद्दा उठाया गया था।

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जय पुरसनानी ने बताया कि कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि शहर के बाजारों में प्रस्तावित 10 वाहन पार्किंग में से तीन की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है और शेष पर कार्य चल रहा है। बैठक में व्यापार मंडल ने आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के दरेसी नंबर एक और दो के गेट जनता के लिए खोले जाने की मांग की।

त्योहारों पर देर रात तक दुकानें खोले जाने के मामले डीएम ने सहमति जताई। पुलिस को भी निर्देशित किया जा रहा है कि बाजारों में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाए। संजय प्लेस पार्किंग पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि दुकानदार खुद व्यवस्था करें। नामनेर से ईदगाह बस स्टैंड तक अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने एसीपी को आदेश दिए कि पुलिस देखे दुबारा अतिक्रमण न हो।

पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क तक डिवाइडर लगाने के लिए एसीपी ट्रैफिक से रिपोर्ट देने के लिए कहा। बैठक में भावना स्टेट पर होर्डिंग हटाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को कहा गया। बोदला से बिचपुरी से लोहामंडी के मध्य डीवीवीएनएल के खंभे को साइड से करने के लिए कहा गया। हींग की मंडी में शौचालय के निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम से कहा गया।

बैठक में एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान एडीएम वित्त एवं राजस्व, संदीप कुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, एडीए से एमके सिंह, नरेंद्र कुमार, एसीपी ट्रैफिक अमित कुमार सिंह व टोरेंट पावर से विमर्श पंडित उपस्थित रहे।