Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में कारोबारी के घर से नौकरानियों ने चुराए 1.50 करोड़ से ज्यादा के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

    आगरा में एक कारोबारी के घर से करोड़ों के गहने चोरी करने वाली नौकरानी और उसके परिवार को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    आरोपित महिला से बरामद सोने-चांदी के गहने

    आरोपित महिला से बरामद सोने-चांदी के गहने

    HighLights

    1. आगरा में कारोबारी के घर करोड़ों के गहने चोरी।

    2. नौकरानी चांदनी और परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार।

    3. 80 लाख के जेवरात बरामद, सोने के सिक्के गायब।

    जागरण संवाददाता, आगरा। विजय नगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी को घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया। नौकरानी घर की अलमारी से गहने चुराकर कचरे के डिब्बे में छिपा देती थी। इसके बाद कूड़ा फेंकने के बहाने फ्लैट से गहने लेकर बाहर निकल आती थी।

    पुलिस ने नौकरानी, उसकी मां, बहन और भाभी को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपितों के कब्जे से करीब 80 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं, जबकि डेढ़ करोड़ के अधिक के सोने के 17 सिक्के अभी भी गायब हैं। पुलिस उनकी बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

    फरह स्थित उन्नति कॉलेज के संचालक अनिल कुमार कौशिक ने शनिवार को हरीपर्वत थाने में तहरीर दी थी। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि करीब एक सालभर पहले अनिल कुमार की पत्नी ने चांदनी नाम की महिला को घर में काम करने के लिए रखा था।

    चांदनी झाड़ू, पौंछा और बर्तन साफ करने का काम करती थी। धीरे-धीरे उसने घरवालों का भरोसा जीत लिया। इसके चलते अनिल के घर चांदनी के अलावा उसकी बहन पूजा, भाभी संजना और उनकी मां इंद्रा बदल-बदल कर घर में काम करने के लिए आने लगीं। अनिल कुमार कौशिक ने पुलिस को बताया कि पहले उनके घर से करोड़ों के जेवरात और सोने के सिक्के गायब मिले, जबकि उनका परिवार घर में एक दिन भी ताला बंद करके कहीं बाहर नहीं गया।

    खबरें और भी

    घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया तो एक फुटेज में पुलिस ने देखा कि नौकरानी अपार्टमेंट से बाहर आई और किसी महिला को कुछ सामान देती दिखाई दी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाया और वारदात का खुलासा किया।

    पुलिस ने सबसे नौकरानी चांदनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में बताया कि उसने अपने स्वजन के साथ चोरी किए गहनों को अपने बोदला स्थित घर में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपित के बोदला स्थित घर से 80 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए। साथ ही आरोपित चांदनी निशानदेही पर संजना (भाभी), इंद्रा (मां) और पूजा (बहन) को भी गिरफ्तार कर लिया।

    महीनों से घर से एक गहने चुरा रही थी नौकरानियां

    पूछताछ में पुलिस को आरोपित महिलाओं ने बताया कि परिवार के लोग उन पर विश्वास करने लगे थे। इसके चलते वे किसी भी कमरे में बेहिचक चले जाते थे। इस बीच उन्हें करोड़ों रुपये के गहनों की जानकारी मिली।

    इस पर चांदनी ने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ मिलकर चोरी का प्लान तैयार कर लिया। वे बारी-बारी से घर में काम करने आने लगी। इस बीच एक-एक गहना चुराकर ले जाने लगी। किसी को शक नहीं हो, इसलिए कचरे में छुपाकर ले जाती थी। इस तरह वे करीब दो महीने से चोरी कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में यूपी रोडवेज बसों रूट बदला और किराया बढ़ा, एटा-बरेली-आगरा के यात्रियों को करनी होगी जेब ढीली