विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा, आगरा में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता नजरबन्द

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 03 Sep 2026 10:17 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे से पहले आगरा में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया ...और पढ़ें

घर पर नजरबंद की गईं हिंदू महासभा की पदाधिकारी निशा ठाकुर।

घर पर नजरबंद की गईं हिंदू महासभा की पदाधिकारी निशा ठाकुर।

HighLights

  1. राष्ट्र ध्वज और भगवा ध्वज अपमान मामले में कार्रवाई की मांग।

  2. निशा ठाकुर को नजरबंद किया गया, अन्य नेता फरार।

जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे से पूर्व पुलिस ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया है। महासभा ने राष्ट्र ध्वज और भगवा ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री से मिलने का एलान किया था।

महासभा के एलान के बाद पुलिस ने महासभा की निशा ठाकुर को नजरबंद कर लिया। महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ और अवतार सिंह गिल के घर पर भी पुलिस पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले।

महासभा ने शास्त्रीपुरम में कूड़े के ढेर में राष्ट्र ध्वज और भगवा ध्वज पड़ा मिलने पर सिकन्दरा थाना में तहरीर दी थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद ही मुख्यमंत्री से मिलने की घोषणा की गई थी।