Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नर्सरी में सजी महफिल, वन विभाग के डिप्टी रेंजर और सिपाही ने लगाए जमकर ठुमके, वर्दी में डांस का वीडियो हुआ वायरल

    By Sumit Kumar Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:16 PM (IST)

    आगरा में डिप्टी रेंजर महेंद्र कुमार और वन सिपाही विकास का वर्दी में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो एत्मादपुर रेंज क ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। एत्मादपुर रेंज के डिप्टी रेंजर महेंद्र कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचलित है। वीडियो में वे खाकी पैंट, खाकी जूते और ग्रे टीशर्ट में में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ वन सिपाही विकास वर्दी में हैं और आसपास कई लोग मौजूद हैं, जिसमें तीन बच्चे भी दिख रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार यह एत्मादपुर क्षेत्र की एक प्राइवेट नर्सरी का है, जहां डिप्टी रेंजर अक्सर आते-जाते हैं और खाने-पीने के साथ डांस-मस्ती करते हैं। मामले में जांच कमेटी गठित की गई है, साथ ही स्पष्टीकरण भी मांग गया है।

    वीडियो में वन सिपाही विकास भी वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो पीछे बैठकर कुछ खाता-पीता दिख रहे हैं। सूत्रों ने कहा शराब पार्टी के बाद यह मस्ती हुई। अक्सर इस तरह की खाने-पीने की पार्टी के बाद खुलेआम डांस-मस्ती से आसपास मौजूद बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। एत्मादपुर रेंजर पुनीता यादव ने बताया कि शुक्रवार रात मामला संज्ञान में आया है। वीडियो प्राइवेट नर्सरी का बताया जा रहा है

    उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। डीएफओ राजेश कुमार ने कहा, डिप्टी रेंजर और वन सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वीडियो एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है।

    खबरें और भी

    पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है। डिप्टी रेंजर महेंद्र कुमार ने कहा, वीडियो एक वर्ष पहले का है। गुड्डू चौकीदार के परिवार में बच्चे का कार्यक्रम था। उसमें हम सभी गए हुए थे, वहीं का वीडियो है। शराब पीकर डांस करने की बात गलत है। मैं शराब का सेवन ही नहीं करता।