Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन मंजिल भवन पर चढ़ा युवक, तीन घंटे चला ड्रामा, उतरते ही विधवा भाभी को मारा चांटा

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:20 PM (GMT+05:30)

    कमला नगर, आगरा में एक युवक नशे की हालत में तीन मंजिला छत पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देकर तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन घर प ...और पढ़ें

    कर्मयोगी एन्क्लेव में निषाद चौक के पास बने तीन मंजिला भवन की छत पर चढ़ा युवक।

    कर्मयोगी एन्क्लेव में निषाद चौक के पास बने तीन मंजिला भवन की छत पर चढ़ा युवक।

    जागरण संवाददाता, आगरा। कमला नगर के मनोहरपुर में रविवार सुबह एक युवक नशे की हालत में तीन मंजिल इमारत की छत पर चढ़ गया। उसने नीचे कूदने की धमकी देकर तीन घंटे तक ड्रामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाकर नीचे उतारा। युवक ने अपनी विधवा भाभी के साथ मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान किया।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। कमला नगर पुलिस को मनोहरपुर के निषाद चौक के पास एक युवक के छत पर चढ़ने की सूचना मिली। युवक बार-बार आत्महत्या की धमकी दे रहा था, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पास आने पर कूदने की धमकी देने लगा

    चौकी प्रभारी राकेश झा ने लगातार समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद युवक तीन घंटे बाद नीचे उतरा। पुलिस ने उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया, लेकिन घर पहुंचते ही उसने अपनी भाभी के साथ मारपीट की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

    कमला नगर के इंस्पेक्टर पवन सैनी ने बताया कि युवक का नाम सूरज है और वह अपनी भाभी से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। मना करने पर उसने मारपीट की और फिर छत पर चढ़ गया। आरोपित का शांति भंग में चालान किया गया है।

    खबरें और भी