Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल पंप पर हुआ विवाद ढाबे तक पहुंचा, बाह में ताबड़तोड़ फायरिंग; पुलिस की गई तैनात

    By Satyendra Kumar Dubey Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 01:17 PM (IST)

    आगरा के बाह में एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। सेल्समैन शिव प्रताप सिंह से रंगबाजी क ...और पढ़ें

    बाह में ढाबे में फायरिंग के बाद तैनात पुलिस बल। जमीन पर पड़ा कारतूस।

    बाह में ढाबे में फायरिंग के बाद तैनात पुलिस बल। जमीन पर पड़ा कारतूस।

    HighLights

    1. आगरा के बाह में हुई घटना से लोगों में दहशत।

    2. पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, बाह (आगरा)। पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से कई कारतूस बरामद किए हैं।

    गढ़ी प्रतापपुरा निवासी अंकित सिंह ने बताया कि उनका भतीजा शिव प्रताप सिंह गांव के पास ही भारत पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। मंगलवार शाम कमौनी गांव के तीन युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर आए और वहां खड़े होकर अन्य लोगों से रंगबाजी करने लगे, जिससे पेट्रोल डलवाने में बाधा उत्पन्न हुई। विरोध पर युवकों ने शिव प्रताप के साथ गाली-गलौज की।

    इसी बीच अंकित सिंह पहुंचगए। उन्होंने बीचबचाव किया तो उक्त लोग उनसे भी झगड़ा करने लगे। यहां मामला शांत होने के बाद अंकित सिंह पास ही स्थित बाबा ढाबे पर चले गए। देर शाम 7:30 बजे आधा दर्जन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे लोगों ने ढाबे पर फायरिंग कर दी। अंकित सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।

    देर रात पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मौके से कारतूस बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलित करने के लिए बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी