विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime: बच्ची की हत्या कर अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म की आशंका; किराएदार गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Updated: Tue, 06 Jun 2023 05:00 AM (IST)

Agra Crime पुलिस ने बस्ती और आसपास लगे सीसीटीवी को देखा लेकिन बालिका इनमें बस्ती से बाहर जाती नहीं दिखाई दी। पुलिस ने मां से जानकारी की जिसके बाद उसने शक के आधार पर किराएदार युवक को पकड़ा। पूछताछ करने पर वह काफी देर तक गुमराह करता रहा।

Agra Crime: बच्ची की हत्या कर अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; किराएदार गिरफ्तार
Agra Crime: बच्ची की हत्या कर अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; किराएदार गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को 10 वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शव को उसी मकान में बने एक बंद कमरे की अलमारी में छिपा दिया था। पुलिस ने किराएदार की निशानदेही पर रात सवा बजे शव को बरामद कर लिया। बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में कारपेंटर और उनकी पत्नी किराए के मकान में रहते हैं। पत्नी कोठियों में काम करती है।

सोमवार को पति-पत्नी दोनों काम पर गए थे। पुत्री और छोटे बेटे को घर पर छोड़ गए थे। दोपहर दो बजे मां घर लौटी तो किराएदार युवक ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर में गायब है। मां ने तलाश शुरू कर दी। शाम को कारपेंटर के आने पर उन्हें बेटी के गायब होने का पता चला। सुराग नहीं मिलने पर दंपती ने रात में थाने पहुंचकर बालिका के गायब होने की सूचना दी।

पुलिस ने बस्ती और आसपास लगे सीसीटीवी को देखा, लेकिन बालिका इनमें बस्ती से बाहर जाती नहीं दिखाई दी। पुलिस ने मां से जानकारी की, जिसके बाद उसने शक के आधार पर किराएदार युवक को पकड़ा। पूछताछ करने पर वह काफी देर तक गुमराह करता रहा। रात करीब एक बजे किराएदार ने बालिका की हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दंपती के मकान के परिसर में बने एक बंद कमरे से बालिका का शव बरामद कर लिया। शव रजाई में लिपटा हुआ था। सिर में चोट का निशान था। अनुमान है कि युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया होगा। पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया है, पूछताछ की जा रही है।