Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टंटबाजी कर दो पहियों पर दौड़ाया ऑटो, वीडियो हुआ वायरल; आगरा पुलिस ने थमाया पांच हजार का चालान

    By Neeraj Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:36 PM (IST)

    आगरा में एक ऑटो चालक का दो पहियों पर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक पर पांच हजार रुपये का चालान काटा। ...और पढ़ें

    आगरा में दो पहियों पर ऑटो चलाता चालक।

    आगरा में दो पहियों पर ऑटो चलाता चालक।

    HighLights

    1. वायरल वीडियो में ऑटो पलटने से चालक बाल-बाल बचा।

    2. यातायात पुलिस ने स्टंटबाज चालक पर पांच हजार का चालान काटा।

    जागरण संवाददाता, आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार को आटो से स्टंटबाजी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। वीडियो में एक आटो चालक वाहन को बीच सड़क पर एक तरफ झुकाकर दो पहियों पर चलाते दिखा। स्टंटबाजी के दौरान आटो पलटने से ड्राइवर भी बाल बाल बच गया।

    यातायात पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाज चालक का पांच हजार रुपए का चालान काटा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो रामबाग से एत्माद्दौला के बीच का बताया जा रहा है। 14 सेकंड के वीडियो में आटो चालक वाहन को दो बार दो पाहियों पर चलाता दिखाई दिया

    तीसरे स्टंट में नियंत्रण खोने पर आटो पलट गया। इस बीच ड्राइवर भी दुर्घटनाग्रस्त होेने से बाल बाल बच गया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया, वीडियो में एक आटो चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए जोखिम भरा स्टंट करता दिखाई दिया।

    उसकी ये लापरवाही सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता थे। उन्होंने बताया, आटो स्वामी की पहचान कर पांच हजार का चालान काटा गया है।

    खबरें और भी