आगरा में 5 अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, एंबुलेंस में शराब छिपाकर बिहार में करते थे डिलीवरी
आगरा के एत्मादपुर में पांच अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो एंबुलेंस का इस्तेमाल कर हरियाणा से बिहार शराब की तस्करी करते थे। ...और पढ़ें

सभी शराब तस्कर हियारणा के रहने वाले निकले
HighLights
आगरा में एंबुलेंस से शराब तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तार।
10.50 लाख रुपये की 80 पेटी शराब और एसयूवी बरामद।
हरियाणा से बिहार तक तीन महीने से चल रही थी तस्करी।
जागरण संवाददाता, आगरा। एंबुलेंस की आढ़ में शराब तस्करी करने वाले पांच अंतरराज्यीय तस्करों को एत्मादपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 10.50 लाख रुपये कीमत की 80 पेटी शराब और एक एसयूवी कार बरामद की। आरोपित यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर हरियाणा की शराब को बिहार पहुंचाते थे। पिछले तीन महीने से लगातार माह में दो बार इस रूट से होकर गुजरते थे। सूचना मिलने पर गढ़ीरामी रोड के पास से पुलिस ने पकड़ लिया।
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया, पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। संदीप पुत्र बिरखाराम निवासी ग्राम पालवा, जिला जिंद, हरियाणा गिरोह का मास्टर माइंड था। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर और हरियाणा पुलिस शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
उसके अलावा पुलिस ने पंकज पुत्र दिलबाग सिंह, रोहित पुत्र सत्यवान, साहिल पुत्र धर्मपाल और साहिल पुत्र जगवीर सभी निवासी सोनिपत, हरियाण को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया, एंबुलेंस आपात सेवाओं का वाहन है। इसके चलते तस्करी में एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा उन्होंने बिहार से एक फाइनेंस गाड़ी भी खरीदी थी, जो एंबुलेंस के आगे चलकर उसे एस्कार्ट करती थी। पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखती थी। इसके अलावा पुलिस को एंबुलेंस के अंदर से यूपी और बिहार के वाहनों की नंबर प्लेट मिली, जिन्हें यूपी या बिहार के बॉर्डर में प्रवेश करते ही बदल देते थे।
तीन महीने में 60 लाख रुपये की शराब पहुंचाई बिहार
अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस से 80 पेटी शराब जब्त की, जिसकी मार्केट में कीमत 10.50 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। आरोपित पिछले तीन महीने से लगातार आगरा से होकर बिहार में शराब की सप्लाई कर रहे थे।
खबरें और भी
महीने में दो बार एंबुलेंस से बिहार में शराब पहुंचाते थे। ऐसे में तस्कर अब तक आधा दर्जन बार बिहार होकर आ चुके थे। ऐसे में पिछले तीन महीनों में 60 लाख रुपए से ज्यादा की शराब बेच चुके थे। अब पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर पूरी चेन तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है।