विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम बजट 2016: सरकार ने कोयले पर स्वच्छ उर्जा उपकर बढाकर दोगुना किया

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Mon, 29 Feb 2016 05:11 PM (IST)

सरकार ने स्वच्छ उर्जा उपकर का नाम बदलकर स्वच्छ पर्यावरण उपकरण करते हुए आज कोयले, लिग्नाइट व पिट पर उपकर को मौजूदा 200 रुपये से बढाकर 400 रुपये प्रति टन करने का प्रस्ताव आज किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सरकार ने स्वच्छ उर्जा उपकर का नाम बदलकर स्वच्छ पर्यावरण उपकरण करते हुए आज कोयले, लिग्नाइट व पिट पर उपकर को मौजूदा 200 रुपये से बढाकर 400 रुपये प्रति टन करने का प्रस्ताव आज किया।
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने लोकसभा में आम बजट 2016-17 पेश करते हुए यह घोषणा की।

पढ़ेंः आम बजट 2016: जेटली ने की 3,000 जन औषधि स्टोर खोलने की घोषणा

उन्होंने कहा,‘मैं कोयले, लिग्नाइट व पिट पर लगाए जाने वाले स्वच्छ उर्जा उपकर का नाम बदलकर स्वच्छ पर्यावरण उपकर करने का प्रस्ताव करता हूं .. साथ ही इसकी दर को 200 रुपये से बढाकर 400 रुपये प्रति टन किया जा रहा है।’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने स्वच्छ पर्यावरण पहलों के वित्तपोषण के लिए कोयले पर स्वच्छ उर्जा उपकर को 2015-16 हेतु 100 रपये से बढाकर 200 रपये प्रति टन किया था।

पढ़ेंः आम बजट 2016 : गरीब परिवारों को इलाज के लिए नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना