विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tennis Hall of Fame में भारत का डंका, Leander Paes और Vijay Amritraj को मिला ये बड़ा सम्मान

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Thu, 14 Dec 2023 04:58 PM (IST)

पूर्व डबल विश्व नंबर 1 लिएंडर पेस और ब्रॉडकास्टर विजय अमृतराज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए ...और पढ़ें

लिएंडर पेस और अमृतराज टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बने। फोटो- एक्स
लिएंडर पेस और अमृतराज टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बने। फोटो- एक्स

HighLights

  1. लिएंडर पेस और अमृतराज टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बने
  2. चीनी महिला 2019 में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली एशियाई सदस्य थीं
  3. 2024 में इंडक्शन समारोह 20 जुलाई को न्यूपोर्ट में आयोजित होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। first Asian men elected to Tennis Hall of Fame: पूर्व डबल विश्व नंबर 1 लिएंडर पेस और ब्रॉडकास्टर विजय अमृतराज बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गए।

पत्रकार को भी चुना गया-

इसके साथ ही प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक रिचर्ड इवांस को भी टेनिस में इस सर्वश्रेष्ठ सम्मान के लिए चुना गया है। लिएंडर और अमृतराज ने भारत को हॉल ऑफ फेम में प्रतिनिधित्व करने वाला 28वां देश बनने में मदद की। 2024 की क्लास को आधिकारिक तौर शनिवार, 20 जुलाई, 2024 को न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

अगले साल किया जाएगा शामिल-

हॉल ने बुधवार को 2024 की अपनी क्लास की घोषणा की। और इसे अगले वर्ष भी शामिल किया जा रहा है। रिचर्ड इवांस को कंट्रीब्यूटरी की कैटेगरी में चुना गया था।अमृतराज को भी कंट्रीब्यूटरी की कैटेगरी में चुना गया है और लिएंडर खिलाड़ी की कैटेगरी में आते गहैं। दोनों भारत से हैं और हॉल ऑफ फेम में दोनों पहले सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें:- डब्ल्यूटीए फाइनल में सबालेंका ने की जीत से शुरुआत, मारिया सकारी को एकतरफा मैच में दी शिकस्त

चीनी महिला बनी थी पहली एशियाई सदस्य-

दो ग्रैंड स्लैम सिंगल्स जीतने वाली चीनी महिला ली ना 2019 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली एशियाई सदस्य बनीं थीं। अगले वर्ष का इंडक्शन समारोह 20 जुलाई को न्यूपोर्ट में आयोजित किया जाएगा। लिएंडर पेस के सेलेक्शन से दो साल का सूखा खत्म हो गया है, जिसमें प्लेयर कैटेगरी में किसी को भी नहीं चुना गया था।

2022 में पहली बार नहीं सिलेक्ट हुई बैलेट-

2022 की क्लास में इतिहास में पहली बार बैलेट पर किसी को सेलेक्ट नहीं किया गया था और 2023 में भी यह ऐसा ही रहा था। उम्मीदवारों को 75% बैलेट पर चुना जाना आवश्यक है, जिसमें मतदाताओं  में मीडिया, इतिहासकार और हॉल ऑफ फेम समस्य और इंडस्ट्री एक्सपर्ट और फैन शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: टेबल टेनिस में Rohan और Rutuja की जोड़ी ने मचाया धमाल, चीनी ताइपे को पछाड़ जीता गोल्ड मेडल