Xiaomi का पासपोर्ट जैसा फोल्ड फोन लॉन्च: 7.58 इंच डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा भी
Xiaomi ने चीन में अपना नया फोल्ड फोन Xiaomi 18 Fold लॉन्च किया है, जिसमें 7.58 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले, ...और पढ़ें

Xiaomi का पासपोर्ट जैसा फोल्ड फोन लॉन्च: 7.58 इंच डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपना नया फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Xiaomi 18 Fold के नाम से चीन में पेश किया है। डिवाइस बुक-स्टाइल में लगभग पासपोर्ट जैसा लग रहा है। यह पिछले महीने लॉन्च हुए सैमसंग Galaxy Z Fold 8 के बाद आया है और दोनों फोल्डेबल फोन का डिजाइन भी लगभग एक जैसा है।
Xiaomi 18 Fold में 5.38-इंच की कवर डिस्प्ले और 7.58-इंच की इनर स्क्रीन मिल रही है। साथ ही इसमें Xiaomi का नया Xring O3 फ्लैगशिप चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा, 6,000mAh बैटरी जैसे कई कमाल के फीचर्स हैं। चलिए पहले इस फोन की कीमत जान लेते हैं...
Xiaomi 18 Fold की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Xiaomi 18 Fold के 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 10,999 यानी लगभग 1,55,000 रुपये है। जबकि फोन के 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 11,999 यानी लगभग 1,69,000 रुपये है। फोन के 16GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 12,999 यानी लगभग 1,83,000 रुपये है।
डिवाइस के LPDDR6 RAM वाले टॉप-एंड 16GB + 1TB वैरिएंट की कीमत CNY 14,999 यानी लगभग 2,11,300 रुपये है। फोन को आप ब्लैक, निशिनो रेड और वार्म गोल्ड व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं।
Xiaomi 18 Fold के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 Fold में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 5.38-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 7.58-इंच की फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले मिल रही है। दोनों स्क्रीन 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती हैं, जबकि इनर पैनल में कम-पावर वाली Pol-less टेक्नोलॉजी मिल रही है।
फोन के कवर डिस्प्ले को Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 से सुरक्षित किया गया है, जबकि इनर स्क्रीन में फ्लेक्सिबल अल्ट्रा-थिन ग्लास मिल रहा है जो इसे और भी मजबूत बना रहा है। इस नए फोल्डेबल फोन में Xiaomi का 3nm डेका-कोर Xring O3 AI फ्लैगशिप प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।
फोन के टॉप वैरिएंट में तो खास LPDDR6 RAM मिल रही है। डिवाइस में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 है।
Xiaomi 18 Fold के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए तो इस फोन में Leica-सपोर्टेड 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें f/1.7 अपर्चर, 23mm के बराबर फोकल लेंथ और OIS सपोर्ट करता है। साथ ही इस फोन में f/2.8 अपर्चर, 3.5x ऑप्टिकल जूम, 7x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम और OIS वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है।
डिवाइस में f/2.4 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा फोल्डेबल में f/2.2 अपर्चर वाले 16-मेगापिक्सल के अंदर और बाहर फ्रंट-फेसिंग कैमरे भी मिल रहे हैं जिससे आप आसानी से सेल्फी ले सकते हैं। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
