Vivo के तीन नए शानदार कैमरा वाले 5G फोन: लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर और 6.83 इंच डिस्प्ले भी
वीवो 21 सितंबर, 2026 को चीन में अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 ...और पढ़ें

Vivo के तीन नए शानदार कैमरा वाले 5G फोन: लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर और 6.83 इंच डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही चीन में अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज के नए फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस बार इस लाइन-अप में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है।
ये नई Vivo X500 सीरीज उन शुरुआती फोन्स में से एक होगी जिनमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलेगा। मीडियाटेक अपने इस पहले प्रो-ग्रेड प्रोसेसर को 15 सितंबर को लॉन्च करेगा। डाइमेंसिटी 9600 प्रो उसका पहला चिपसेट होगा जिसे 2nm नोड का बनाया गया है।
लेटेस्ट चिपसेट के साथ टीजर पोस्ट से पता चलता है कि Vivo पुरानी X-सीरीज के फोन्स जैसा ही बड़ा गोल रियर कैमरा मॉड्यूल इस बार भी ऑफर करेगा। Vivo X500 सीरीज को क्रिएटर्स के लिए एक अपग्रेड के तौर पर पेश कर रहा है। चलिए पहले लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डेट
कंपनी अपनी इस नई Vivo X500 सीरीज को चीन में 21 सितंबर, 2026 को लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद Vivo X500 सीरीज अक्टूबर या नवंबर की शुरुआत में भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि इस बार X500 सीरीज की कीमतें काफी ज्यादा होने की उम्मीद है।
Vivo X500 सीरीज के कैमरा में क्या अपग्रेड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Vivo X500 सीरीज नए Blueprint 900 इमेज सेंसर से लैस हो सकती है। इस लाइन-अप में प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, दोनों पर CIPA 7.0-स्टैंडर्ड ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिल सकता है।
इतना ही नहीं इन फोन्स में Vivo एक अपग्रेडेड AI फोटोग्राफी असिस्टेंट भी ऐड करने जा रहा है। उम्मीद है कि यह फीचर सीन प्रोसेसिंग, कैमरा सजेशन और इमेज ऑप्टिमाइजेशन में मदद करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक सभी AI फंक्शन्स के बारे में पूरी डिटेल्स नहीं दी हैं।
स्टैंडर्ड Vivo X500 में Sony के 1/1.28-इंच LYTIA-828 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ Sony LYTIA-610 टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में भी CIPA 7.0 स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिल सकता है। जबकि Vivo X500 Pro Max मॉडल में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Vivo X500 Pro Max इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल हो सकता है जिसमें 6.83-इंच की BOE Q11 2K डिस्प्ले और MediaTek का Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। फोन में बेहतर थर्मल और इमेजिंग प्रोसेसिंग की सुविधा भी मिल सकती है।
