विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo का जबरदस्त कैमरा वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

Published: Tue, 28 Apr 2026 05:05 PM (IST)

वीवो 7 मई को भारत में Vivo X300 FE स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित ...और पढ़ें

Vivo का जबरदस्त कैमरा वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

Vivo का जबरदस्त कैमरा वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; लॉन्च से पहले सामने आई कीमत  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना नया Vivo X300 FE लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को X300 Ultra के साथ लॉन्च करने वाली है। ये नया डिवाइस 7 मई को भारत में लॉन्च होगा। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही एक रिपोर्ट में फोन की कीमत सामने आ गई है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले ही इसकी डिटेल्स जान लें।

Vivo X300 FE की संभावित कीमत

फोन की संभावित कीमत की बात करें तो टिप्सटर संजू चौधरी ने डिवाइस के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर ऑनलाइन शेयर की है। इस तस्वीर में फोन 12GB + 256GB वाले वेरिएंट में दिख रहा है। इस बॉक्स पर फोन की MRP 1,19,999 रुपये है। पहली नजर में ये कीमत काफी ज्यादा लगती है, लेकिन इसकी असल कीमत कम हो सकती है।

ऐसा देखा गया है कि ब्रांड्स अक्सर रिटेल पैकेजिंग पर MRP ज्यादा रखते हैं और डिवाइस की असल कीमत उससे काफी कम होती है। इस मामले में टिप्सटर का दावा है कि ये डिवाइस लगभग 80 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.31 इंच का फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलेगी।

Vivo X300 FE के कैमरा स्पेक्स

कैमरे के मामले में तो फोन काफी शानदार होने वाला है जहां 50MP का Sony IMX921 मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का IMX882 टेलीफोटो कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग भी