Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivo V40 और V40 Pro की आज होगी धमाकेदार एंट्री, फोटोग्राफी के लिए तगड़े फोन होंगे लॉन्च

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:54 AM (IST)

    आज भारत में Vivo V40 और V40 Pro लॉन्च हो रहे हैं। वीवो की अपकमिंग सीरीज फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन डिवाइस होंगे। कंपनी का दावा है कि फोन की मदद से प्र ...और पढ़ें

    पावरफुल बैटरी के साथ आ होगी वीवो के नए फोन की एंट्री
    पावरफुल बैटरी के साथ आ होगी वीवो के नए फोन की एंट्री

    HighLights

    1. Vivo V40 को तीन कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।
    2. वीवो फोन 5500mAh बैटरी कैगेटरी सबसे पतले फोन हैं।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Vivo V40 Series लॉन्च कर रही है। इस सीरीज में कंपनी आज दो फोन Vivo V40 और V40 Pro ला रही है। इन फोन का लैंडिंग पेज कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर जारी किया गया है। वीवो की अपकमिंग सीरीज फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन डिवाइस होंगे। कंपनी का दावा है कि फोन की मदद से प्रोफेशनल ग्रेड आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट क्लिक किए जा सकेंगे। फोन ZEISS के साथ अपग्रेडेड कॉलेबरेशन के साथ लाए जा रहे हैं। फोन के बैक साइड पर ऑरा लाइट ओआईएस पोर्ट्रेट की सुविधा मिलेगी।

    तगड़े स्पेक्स के साथ आ रहे वीवो के नए फोन

    Vivo V40 Series के लैंडिंग पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपन फोन के 50MP ZEISS Group सेल्फी कैमरा को 92 डिग्री वाइड एंगल शॉट लेने की सुविधा के साथ ला रही है। वीवो फोन 50MP ZEISS Ultra Wide Angle कैमरा को 119 डिग्री वाइड एंगल शॉट लेने की सुविधा के साथ आ रहा है।

    फोन में 50MP ZEISS OIS Main कैमरा के साथ लाया जा रहा है। वीवो फोन का मेन कैमरा Sony IMX921 सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन में 50MP ZEISS Telephoto Portrait Camera Sony IMX816 सेंसर होगा। कंपनी का कहना है कि फोन के पोर्ट्रेट कैमरा से 50x ZEISS Hyper Zoom पिक्चर क्लिक किए जा सकेंगे। इसके अलावा, फोन का सेंसर सुपर क्लैरिटि और डिटेल इमेज क्लिक करने में काम के साबित होंगे।

    सबसे स्लिम फोन की होगी आज एंट्री

    वीवो के नए फोन दुनिया के सबसे स्लिम फोन के रूप में एंट्री लेने जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि 5500mAh बैटरी कैगेटरी में वीवो फोन दुनिया के सबसे पतले फोन होंगे। फोन में फास्च चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्ज फीचर होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Vivo V40 और V40 Pro पानी-धूल से रहेंगे सेफ, 5500mAh बैटरी के साथ 7 अगस्त को हो रही एंट्री

    प्रीमियम डिजाइन के साथ लाए जाएंगे फोन

    नए वीवो फोन को ग्राहक तीन कलर ऑप्शन Lotus Purple, Ganges Blue और Titanium Grey में खरीद सकेंगे। वीवो के नए फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ लाए जा रहे हैं।