Flipkart सेल: Vivo के 7200 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले भी
Flipkart Freedom Sale में Vivo T5x 5G स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 24,999 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर्स के साथ यह फोन मात ...और पढ़ें

Flipkart सेल: Vivo के 7200 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पिछले कुछ दिनों से Freedom Sale चल रही है। इस सेल में अलग-अलग स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर सबसे बड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। इसी सेल के दौरान वीवो का Vivo T5x 5G स्मार्टफोन भी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 4,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।
हाल ही में कंपनी ने इस फोन को एक नए कलर वेरिएंट में भी लॉन्च किया था। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की LCD डिस्प्ले भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इस शानदार डील के बारे में जान लेते हैं...
Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट
वीवो के इस जबरदस्त फोन की कीमत वैसे तो फ्लिपकार्ट पर 28,999 रुपये है लेकिन अभी Freedom Sale में ये डिवाइस 4000 रुपये सस्ता मिल रहा है जिसके बाद इस फोन की कीमत सिर्फ 24,999 रुपये रह गई है। बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ फोन पर 1,725 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
इस बैंक ऑफर के बाद तो फोन की फाइनल कीमत सिर्फ 23,274 रुपये रह जाती है। फोन को आप नो कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं और साथ ही डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे फोन की कीमत और कम की जा सकती है।
खबरें और भी
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo T5x 5G एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन है जिसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.76-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है।
डिवाइस में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7200mAh बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए बेहतरीन IP68 और IP69 रेटिंग्स भी है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में AI डुअल-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस के दोनों ही कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं जो इसे और भी खास बना देता है।