विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year End 2022: WhatsApp, Instagram और Twitter सहित इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कई बार ठप हुई सेवाएं

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:45 PM (IST)

2022 खत्म होने वाला है और टेक्नोलॉजी के लिए ये साल रोलर-कोस्टर राइड रहा है। जहां भारत में 5G लॉन्च हुआ है। वहीं देश ने कई बार भारी सोशल मीडिया आउटेज का सामना किया। आज हम ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताएंगे।

WhatsApp, Instagram, twitter faced high outage in 2022
WhatsApp, Instagram, twitter faced high outage in 2022

नई दिल्ली, टेक डेस्क। साल 2022 के कुछ ही दिन बचे हैं, जहां ये साल टेक्नोलॉजी की दृष्टि से काफी बेहतर रहा है। वहीं ये साल कई बड़े आउटेज का भी साक्षी रहा है। कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें WhatsApp, Instagram और फेसबुक लंबे समय के लिए डाउन रहे थे। आज हम ऐसी ही कुछ घटनाओं को सामने लाएंगे , जिसमें पुरी दुनिया सहित भारत ने हाई सोशल मीडिया आउटरेज का सामना किया।

जब भी इस तरह की घटनाएं होती है तो एक ऐसी साइट है, जिसपर इसे जुड़ी रिपोर्ट सामने आती है। इस साइट को Downdetector के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको कुछ आउटेज के बारे में बताएंगे, जो इस साल यादगार रहे हैं।

वॉट्सऐप(WhatsApp)

वॉटसऐप दुनियाभर के करोड़ो लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। आप इस पर मैसेज भेजने के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग आदि कर सकते हैं। लेकिन ये प्लेटफॉर्म 25 अक्टूबर, 2022 को काफी लंबे समय तक काम नहीं कर रहा है। बता दें कि इसके लिए कुल 2.9 मिलियन लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। इस घटना ने काफी हलचल पैदा कर दी थी क्योंकि कुछ घंटों के लिए दुनिया भर में वॉट्सऐप सेवाएं बंद हो गई थी।

इंस्टाग्राम (Instagram)

मेटा का फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम भारत में करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। हम कम से कम दिन में दो बार इसे जरूर खोलते हैं। लेकिन 14 जुलाई, 2022 को इस प्लेटफॉर्म ने भारी आउटेज का सामना करना पड़ेगा। कुल 6 लाख लोगों ने इस समस्या की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें - Netflix पर शेयर नहीं कर पाएंगे पासवर्ड, जल्द खत्म होगी सुविधा, आखिर क्यों लिया ये फैसला

ट्विटर(Twitter)

जिस दिन इंस्टाग्राम कुछ घंटों के लिए बंद हो गया, उसी दिन ट्विटर यूजर्स को भी ट्वीट लोड करने में समस्या हो रही थी। प्लेटफॉर्म 14 जुलाई, 2022 को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा और करीब एक घंटे तक यह काम नहीं कर रहा है।

Spotify

यह एक ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप है, जिसपर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन म्यूजिक, पोडकास्ट आदि सुन सकते हैं। लेकिन 8 मार्च 2022 को इस प्लेटफॉर्म ने हाई आउटेज का सामना किया था। Downdetector से पता चला कि इसके खिलाफ कुल 30 लाख रिपोर्ट्स दर्ज की गई थी। इस दिन वर्ष का सबसे बड़ा आउटेज था, जिसमें यूजर्स अपने पसंदीदा संगीत और पॉडकास्ट को लगभग दो घंटे तक स्ट्रीम करने में असमर्थ थे।

स्नैपचैट

12 जुलाई, 2022 को स्नैपचैट का आउटेज करीब चार घंटे तक चला। यूजर स्नैपचैट के लेटेस्ट फ़िल्टर के खुद की तस्वीरें किसी को नहीं भेज पा रहे थे। यूजर ने डाउनडिटेक्टर पर 300,000 से अधिक रिपोर्ट रिकॉर्ड की।

यह भी पढ़ें- Christmas Gift 2022: क्रिसमस पर गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, सस्ते में मिलते हैं कई बेहतरीन फीचर्स