विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5,200 mAh बैटरी वाले नए फोन की सेल कल से, मजबूत बॉडी और AI Noise Cancellation जैसे फीचर्स भी

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:00 PM (IST)

TECNO Spark Go 3 Pro की सेल 4 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये ...और पढ़ें

5,200mAh बैटरी वाले नए फोन की सेल कल से, मजबूत बॉडी और AI Noise Cancellation जैसे फीचर्स भी

5,200mAh बैटरी वाले नए फोन की सेल कल से, मजबूत बॉडी और AI Noise Cancellation जैसे फीचर्स भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी मजबूत बॉडी और दमदार फीचर्स वाला कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो TECNO Spark Go 3 Pro आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जिसकी सेल भारत में कल यानी 4 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, जिन्हें रोजाना धूल, बारिश और मुश्किल आउटडोर कंडीशन का सामना करना पड़ता है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP69 रेटिंग है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

TECNO Spark Go 3 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो इस फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। फोन की बिक्री कल यानी 4 सितंबर से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

TECNO Spark Go 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। इससे फोन में स्क्रॉलिंग और फोन यूज करने का एक्सपीरियंस काफी ज्यादा स्मूद हो जाता है। पावर के लिए फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो नॉर्मल यूज में पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। डिवाइस में 15W चार्जिंग सपोर्ट है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP69 रेटिंग जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये एंट्री-लेवल सेगमेंट के पहले स्मार्टफोन्स में शामिल है, जिसे इतनी मजबूत ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन को धूल और पानी के दबाव से सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है।

AI Voiceprint Noise Cancellation फीचर भी

ऐसे में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, डेली सफर करने वाले यूजर्स और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए ये एक खास ऑप्शन हो सकता है। जबकि कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए फोन में AI Voiceprint Noise Cancellation फीचर भी मिल रहा है।

डिवाइस कॉल के दौरान आसपास के तेज बैकग्राउंड शोर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर है, जिससे आप अपने घर के टीवी, एसी और दूसरे डिवाइस को फोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं। एंटरटेनमेंट के लिए फोन में DTS सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 7,900 mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रगन प्रोसेसर