Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और यूनिक डिजाइन से है लैस
Tecno ने इटैलियन लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड Tonino Lamborghini के साथ साझेदारी में अपना पहला स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition पेश कर दिया है।

Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini लिमिटेड एडिशन हुआ पेश।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition को Tecno और Tonino Lamborghini के पहले स्मार्टफोन कोलैबोरेशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस नए फोन में ब्लैक-एंड-रेड पैलेट के साथ Tonino Lamborghini की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। फोन के रियर पैनल पर Pulse Line और Tonino Lamborghini का खास लोगो दिया गया है। ये हैंडसेट MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कंपनी ने फिलहाल Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition की कीमत और सेल डेट्स से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हार्डवेयर के मामले में ये फोन पिछले महीने भारत में 49,999 रुपये की कीमत पर आए स्टैंडर्ड Pova 8 Pro 5G जैसा ही है।
Tecno ने इस लिमिटेड एडिशन हैंडसेट को इटैलियन लाइफस्टाइल ब्रांड Tonino Lamborghini के साथ मिलकर तैयार किया है। ये 'Tonino Lamborghini Black' शेड में आता है, जिसमें ब्लैक और रेड टोन के साथ हेक्सागोन पैटर्न देखने को मिलता है। रियर पैनल के सेंटर में एक पल्स लाइन और लाइट को रिफ्लेक्ट करने के लिए इंटरनल मिरर स्ट्रक्चर दिया गया है। बैक पैनल पर प्रीमियम मेटैलिक फिनिश में Tonino Lamborghini का लोगो लगाया गया है, जबकि इसके Alive Matrix Display पर एक कस्टमाइज्ड 'L' सिग्नेचर मिलता है।
Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition के स्पेसिफिकेशन्स
ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर रन करता है और इसे 2 बड़े Android OS अपग्रेड्स के साथ 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलने की पुष्टि की गई है। इसमें 6.78-इंच का (2,644x1,208 पिक्सल) HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 429ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.18 प्रतिशत है और ये 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। डिस्प्ले की मजबूती के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे Arm Mali-G615 MC2 GPU के साथ पेयर किया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। रैम एक्सपेंशन फीचर की मदद से इसकी मेमोरी को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और Sony LYT-700C सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। रियर कैमरा आइलैंड पर कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स वाला Alive Matrix Display भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। सेंसर्स की लिस्ट में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर, ई-कंपास, इन्फ्रारेड (IR) रिमोट कंट्रोल और जायरोस्कोप शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Tecno Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसका साइज 162.48 x 77.27 x 7.39 mm और वजन 189 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: हीरे, सोने और प्राइवेट AI एजेंट्स: मिलिए करीब ₹1 करोड़ तक बिकने वाले इन 3 अल्ट्रा-लग्जरी स्मार्टफोन्स से
