विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Galaxy S6 की तुलना में 10 प्रतिशत कम कीमत पर आएगा Galaxy S7

By Monika minalEdited By:
Updated: Tue, 08 Dec 2015 10:27 AM (IST)

हाल की बात है, हमने Samsung Galaxy S7 के चिपसेट के बारे में सुना था। और अब Samsung Galaxy S7 की विशेषताओं के अलावा इसकी कीमत के बारे में भी खबर आयी है।

News Article Hero Image


हाल की बात है, हमने Samsung Galaxy S7 के चिपसेट के बारे में सुना था। और अब Samsung Galaxy S7 की विशेषताओं के अलावा इसकी कीमत के बारे में भी खबर आयी है।

रिपोर्ट के अनुसार, Times of India, चीन के विशेषज्ञ पान जिउतांग ने कहा कि सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कीमत के लिए भी कुछ योजना बना रहा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत इसके प्रेडिसेसर Galaxy S6 के लांच कीमत से 10 प्रतिशत कम की घोषणा करने वाला है।

यह अकेला ही सैमसंग को आवश्यक मजबूती प्रदान करेगा। कंपनी ने हाल ही में अपने Galaxy S6 सीरीज के डिवाइसेज में कीमतों की कटौती की थी।

इस साल के आरंभ में लांच हुआ Samsung Galaxy S6 अपने बिक्री के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका।